अपडेटेड 16 December 2023 at 18:34 IST
ब्वॉयफ्रेंड के दोस्त मेरी बहन को...इंफ्लुएंसर प्रिया सिंह का विश्वजीत पर गंभीर आरोप, किए कई खुलासे
इन्फ्लुएंसर प्रिया सिंह जिस शख्स पर आरोप लगा रही है, उसका नाम अश्वजीत गायकवाड़ है। जोकि महाराष्ट्र के एमएसआरडीसी के एमडी के बेटा है।
मुंबई में फैशन इन्फ्लुएंसर प्रिया सिंह ने अपने बॉयफ्रेंड विश्वजीत गायकवाड़ पर कार से कुचलकर मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। प्रिया सिंह का इलाज इन्फिनिटी मेडीसर्च सेंटर में चल रहा है। वहीं उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में विश्वजीत और उसके दोस्तों पर कई आरोप लगाए हैं। प्रिया सिंह ने लिखा अस्पताल में उनके ऊपर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें खतरा है। बता दें कि प्रिया सिंह की शिकायत पर विश्वजीत पर 307 का मामला दर्ज हुआ है।
खबर में आगे पढ़ें:
- प्रिया सिंह ने कहा- मेरी जान को खतरा
- मैं अकेे परिवार में कमाने वाली- प्रिया सिंह
पोस्ट में प्रिया सिंह ने क्या लिखा
प्रिया सिंह ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “विश्वजीत के साथ मेरा 4-5 साल पुराना रिश्ता है। इतने सालों से मैं उसे डेट कर रही हूं। मैं अस्पताल में हूं लेकिन वो मुझसे मिलने नहीं आया। मेरा दाहिना पैर टूट गया है। रॉड लगानी पड़ी है। पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। इसकी वजह से मुझे 3-4 महीने बिस्तर पर रहना पड़ेगा। उसके बाद भी चलने के लिए सहायता लेनी पड़ेगी। मेरे सामने कमाई की समस्या है। मेरी ही कमाई से मेरा परिवार चलता था। अब मैं काम नहीं कर पाऊंगी।"
मैं डरी हुई हूं- प्रिया सिंह
खुद पर खतरा बताते हुए प्रिया सिंह ने लिखा, "मुझे उससे खतरा है। उसके कुछ दोस्त दो दिनों से लगातार अस्पताल में आ रहे हैं। मैंने उसके खिलाफ FIR दर्ज करवाई है, इसलिए मेरी बहन को धमका रहे हैं।" प्रिया सिंह ने कहा कि मैं बेहद डरी हुई हूं, मेरे परिवार को खतरा है। मालूम हो कि प्रिया सिंह जिस शख्स पर आरोप लगा रही है, उसका नाम अश्वजीत गायकवाड़ है। जोकि महाराष्ट्र के एमएसआरडीसी के एमडी के बेटा है।
वहीं पैसे ऐंठने के आरोप पर प्रिया सिंह का कहना है कि अगर मैं पैसे चाहती तो साढ़े 4 साल तक रिलेशन में थी, तब भी पैसे ले लेती। अश्वजीत बड़े परिवार से है, मैं एक साधारण परिवार से हूं। मुझे कुछ समय पहले पता चला कि वो पहले से शादीशुदा है। 10 तारीख को मैंने उसकी पत्नी को देखा। वो मुझसे कहता था कि वो पत्नी से अलग है और शादी करना चाहता है।
Published By : Arpit Mishra
पब्लिश्ड 16 December 2023 at 18:34 IST