अपडेटेड 25 December 2023 at 14:54 IST

यीशू के निधन के बाद जन्‍म, 6 दिसंबर को मौत...क‍हां दफन है Santa Claus, क्‍या है कब्र की कहानी?

Santa Claus: क्रिसमस पर सबकी विश पूरी करने वाले सैंटा क्लॉस की कब्र आखिर कहां है? आइए जानते हैं।

Follow :  
×

Share


क‍हां है सैंटा क्लॉस की कब्र? | Image: Pexels

Santa Claus: हर साल 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस का पर्व बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। खुशियों का ये त्योहार भारत में भी सेलिब्रेट किया जाता है। कहा जाता है कि क्रिसमस के दिन एक सफेद दाढ़ी वाला बुजुर्ग लाल कपड़े पहनकर आता है और लोगों की विश पूरी करता है। इस सफेद दाढ़ी वाले बुजुर्ग को सैंटा क्लॉस के नाम से जाना जाता है।

स्टोरी में आगे पढ़ें…

  • क्या आप मनाते हैं क्रिसमस? 
  • कहां है सैंटा क्लॉस की कब्र? 
  • जानिए सैंटा क्लॉस की कब्र का रहस्य

क्या आपने कभी सोचा है कि क्रिसमस के दिन विश पूरी करने वाले सैंटा क्लॉस की कब्र आखिर है कहां? और सैंट क्लॉस कौन थे? आइए जानते हैं सैंटा क्लॉस की कब्र से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में।

सैंटा क्लॉस का जन्म

दरअसल, सैंटा क्लॉस कोई जादुई पुरुष नहीं बल्कि यूरोप के एक मशहूर सैंट निकोलस थे। जिनका जन्म 280 ईस्वी में तुर्कमेनिस्तान के शहर मायरा में हुआ था। सैंटा के लिए कहा जाता है कि उनका जन्म ईश्वर यीशू की मृत्यु के बाद हुआ था।

सैंटा क्लॉस का निधन

अब बात करते हैं सैंटा क्लॉस की मृत्यु के बारे में। सैंटा यानी सेंट निकोलस की तो 6 दिसंबर 343 ईस्वी में मायरा शहर में उनका निधन हुआ था। माना जाता है कि उनकी कब्र आयरलैंड में है। हालांकि उनकी कब्र को लेकर कई अलग-अलग बातें कही जाती हैं।  

सैंटा क्लॉस की कब्र

कुछ लोगों का कहना है कि तुर्की के अंतालया में सेंट निकोलस चर्च के अंदर सैंटा क्लॉस की कब्र है। तो वहीं आयरलैंड के इतिहासकारों का कहना है कि सैंटा क्लॉस की कब्र को तुर्की से लाकर इटली में दफना दिया गया था। यानी कि सैंटा क्लॉस की कब्र को लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें : Raghav Chadha की बाहों में Parineeti Chopra, पति को बताया सांता; शेयर की तस्वीर

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई जानकारी, दावे आदि अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 25 December 2023 at 10:52 IST