अपडेटेड 7 August 2021 at 16:12 IST
स्वस्थ शरीर में शुगर लेवल को कब नॉर्मल कहा जाता है, जानिए इसे कम करने के उपाय?
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए शुगर लेवल के बारे में जानकारी रखना बहुत जरूरी है। हम जानेंगे किअगर लेवल बढ़ जाए तो कैसे कम किया जा सकता है।
कोरोना महामारी आने के बाद लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर पहले से अधिक सजग हो गए हैं। अपने-अपने खान-पान महीने की हेल्थ चेकअप पर लोगों का ध्यान अब अधिक रहता है। शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने और बीमारियों से दूर रहने के लिए लोग कई उपाय इंटरनेट पर ढूंढते हैं।
वहीं बता दें कि हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में शुगर लेवल का भी अहम योगदान होता है। ऐसे में आज हम जानेंगे कि सामान्य व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल कितना होना चाहिए और अगर लेवल बढ़ जाए तो कैसे कम किया जा सकता है। साथ ही साथ इस बारे में जानेंगे कि स्वस्थ रहने के लिए शुगर लेवल मेंटेंन करना कितना जरूरी है।
कब माना जाता है इसे डायबिटीज
इंसान के ब्लड में मौजूद ग्लूकोज की मात्रा को ही किसी भी व्यक्ति का शुगर लेवल कहा जाता है। इसके बढ़ने या घटने से डायबिटीज हो सकती है। डायबिटीज को ज्यादातर लोग गंभीर बीमारी बताते हैं, क्योंकि ये हमारे शरीर के मांसपेशियों को कमजोर बनाती है इसलिए शरीर में शुगर का सही संतुलन बहुत जरूरी है। 126 से ज्यादा शुगर लेवल होने पर व्यक्ति को डायबिटिज का मरीज माना जाता है। भारत के करीब 8% लोग डायबिटीज से जूझ रहे हैं।
डायबिटिज हो जाने पर शुगर लेवल का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है। इसके होने से और कई बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इनफार्मेशन के मुताबिक, भारत में हर 100 में से तीन लोगों कि मौत डायबिटिज की वजह से हो जाती है। सामान्य शुगर लेवल 70-140 के बीच में होना चाहिए। इससे कम या ज्यादा होने पर व्यक्ति को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
नॉर्मल शुगर लेवल कितना होना चाहिए
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए शुगर लेवल के बारे में जानकारी रखना बहुत जरूरी है। हमारे शरीर में शुगर बनने और टूटने जैसी प्रक्रियाएं होती रहती है, इसलिए शुगर लेवल का संतुलन और रेंज बना रहता है। इसका कोई सटीक संख्या नहीं बताई जा सकती क्योंकि ये घटता-बढ़ता रहता है। अधिकतर सुबह के समय हमारा शुगर लेवल कम होता है, क्योंकि सुबह हम खाली पेट होते हैं, वहीं खाना खाने के बाद इसके लेवल में इजाफा हो जाता है और संख्या पहले से अधिक हो जाती है।
- खाली पेट में शुगर का लेवल नॉर्मल यानि कि 70 से 100 के बीच नॉर्मल माना जाता है।
- खाना खाने के एक दम बाद ब्लड शुगर लेवल 170-200 mg/dl तक नार्मल है।
- खाना खाने के 2-3 घंटे बाद ब्लड शुगर लेवल 120-140 mg/dl तक होना चाहिए।
नॉर्मल से ज्यादा बढ़े हुए शुगर लेवल को दो टाइप्स होते है। टाइप-1 और टाइप -2 ! जिसे हम इम्पेरेड ग्लूकोस टॉलरेंस (impaired glucose tolerance) या प्री-डायबिटिक स्टेज (pre diabetic stage) कहते है। प्री-डायबिटिक स्टेज के मरीजों का लेवल इतना होना चाहिए..
- खाना खाने से पहले शुगर लेवल 101-125 mg/dl के बीच
- खाना खाने के तुरंत बाद शुगर लेवल 190-230 mg/dl के बीच
- खाना खाने के 2-3 घंटे बाद शुगर लेवल 140-160 mg/dl के बीच
अगर आपका ब्लड शुगर लेवल इससे ज्यादा आता है तो आप डायबिटिज से पीड़ित हो सकते हैं।
- खाना खाने से पहले नापा गया शुगर लेवल 126 mg/dl से ज़्यादा
- खाना खाने के तुरंत बाद शुगर लेवल 220-300 mg/dl तक
- खाना खाने के 2-3 घंटे बाद शुगर लेवल 200 mg/dl से ज़्यादा
शुगर लेवल कम करने के उपाय
1. कई बार लोग डायबिटीज होने के कारण मोटापे का शिकार हो जाते है, इसलिए शारीरिक व्यायाम करना इसके नियंत्रित करने का मुख्य तरीका है। लेकिन लेवल अधिक होने पर डॉक्टर कि सलाह लेना जरूरी है।
2. अपने रोजाना के खान-पान में शुगर और कैफीन की मात्रा का कम उपयोग करें या उपयोग करने से बचें, जितना हो सके उतना पानी पीने पिएं। अधिक टेंशन लेने से शुगर लेवल के कम होने की संभावना कम हो जाती है।
3. कहा जाता है कि अच्छी नींद लेने से हम तरोताजा महसूस करते है। इसलिए डायबिटीज मरीजों के लिए आराम करना बहुत जरूरी है।
4. अपने आहार में कोई भी नई चीज शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह लें। अपने भोजन में ज्यादा से ज्यादा फाइबर शामिल करें। अगर इन सब उपायों के बाद अगर शुगर लेवल कंट्रोल नहीं हो रहा है, तो डॉक्टर के पास जाना बेहद जरूरी है।
Published By : Nisha Bharti
पब्लिश्ड 7 August 2021 at 16:12 IST