अपडेटेड 4 October 2023 at 07:36 IST

Ganesh Puja: पाना चाहते हैं सच्चा प्यार? तो बुधवार को ऐसे करें गणेश भगवान को प्रसन्न, मिलेगा मनचाहा वर

बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा अर्चना की जाती है, लेकिन अगर आपकी कोई मनोकामना है तो बुधवार के दिन कुछ उपायों को करना चाहिए इससे आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है।

Follow :  
×

Share


Wednesday Ganesh Puja Upay image- shutterstock | Image: self

Wednesday Ganesh Puja Upay: बुधवार के दिन सर्व प्रथम पूजनीय गणपति भगवान की पूजा का विधान है। इस दिन इनकी विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है और साथ ही कुछ उपायों को भी अपनाया जाता है। ऐसे में अगर आपकी कोई मनोकामना है, शत्रु से परेशान हैं क्या सच्चे प्यार की तलाश में हैं, तो बुधवार के दिन कुछ आसान से उपायों को अपना सकते हैं। ऐसा करने पर गणपति महाराज खुश होते हैं और अपने भक्तों को मनचाहा वर देते है। तो चलिए जानते हैं कौन से उपाय हैं जिन्हें करने से आपके जीवन में आने वाले सारे विघ्न टल जाएंगे। 

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • शत्रु से हो चुके हैं परेशान तो इस उपाय से करें समाधान
  • बढ़ रही है आर्थिक तंगी और रोगों की दिक्कत, तो ऐसे करें गणपति की पूजा
  • सच्चे प्यार की कर रहे हैं तलाश, तो इस धातु के गणपति की करें पूजा

जीवन में आ रही हैं समस्याएं तो गणपित के करें ये उपाय  

अगर कोई व्यक्ति मंगल दोष से प्रभावित होता है तो उसकी शादी में कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं। ऐसे व्यक्ति को ऊं गं गणपताय नम: का जाप करना चाहिए। इससे मंगल दोष का प्रभाव कम होता है और विवाह में आ रही रुकावटें दूर होती हैं। 

क्या आर्थिक तंगी और परिवार में बीमारियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं, तो ऐसा राहु-शनि के एक साथ आने पर होता है। इससे बचने के लिए हाथों से धूमवर्णी गणेश जी की स्थापना करें। प्रतिमा को गणेश चालीसा के 108 बार पाठ करके अभिमंत्रित करें। फिर आम की लकड़ी का भस्म बनाएं। भस्मों से भगवान गणेश के शरीर को ढक दें। इन प्रक्रियाओं के दौरान भगवान गणेश को जेनऊ भेंट करें। ऐसा करने पर राहु और शनि के प्रकोप से छुटकारा मिलता है और जीवन में आ रही परेशानियों से छुटकारा भी मिलता है। 

हर किसी की जिंदगी में शत्रु जरूर होते हैं, लेकिन कई बार दु्श्मन ज्यादा ही परेशान करने लगते हैं। ऐसे में चतुर्थी या बुधवार को भगवान गणेश को फरसा अर्पित करें। फरसा लोहे, चांदी, या किसी अन्य धातु का बना होना चाहिए। इससे शत्रु शांत हो जाएगा और आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा। 

दांपत्य जीवन में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए गणेश जी को हल्दी, केसर का तिलक लगाएं। ऊं गं गणपताय नम: का 108 बार जाप करें।

अगर आप अपने जीवन में सच्चे प्यार की तलाश कर रहे हैं, तो ऐसे में आपको फिरोजा के बने हुए गणपति को विधिवत स्थापित करें और फिर नियमित रूप से इनकी पूजा करना शुरू करें। ऐसा करने पर जल्द ही आपकी सच्चे प्यार की तलाश पूरी होगी और मान सम्मान भी मिलेगा, लेकिन ध्यान रहे कि कभी भी भगवान के लॉकेट को गले में धारण न करें।

यह भी पढ़ें... Jitiya Vrat: पहली बार करने जा रही हैं जितिया व्रत, तो जान लें सही विधि और पूजा का शुभ मुहूर्त

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

यह भी पढ़ें... वास्तु के अनुसार बेडरूम के लिए बेस्ट होते हैं ये पौधे, मन की शांति के साथ सेहत के लिए भी होता है फायदेमंद 

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 4 October 2023 at 07:35 IST