'नौजवानों की भावनाओं पर चढ़कर कुछ लोग आंदोलन को भड़काने का काम करते हैं, NEET पर चर्चा के लिए सरकार तैयार लेकिन विपक्ष...', गजेंद्र सिंह का आरोप

कॉकरोच जनता पार्टी के लगातार जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग आंदोलन को भड़काने का काम कर रहे हैं।

 
Follow :
NEET विवाद: 'युवाओं की भावनाओं को भड़का रहा विपक्ष'-गजेंद्र सिंह | Image: X

Delhi Protest Violence: राजधानी के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध-प्रदर्शन लगातार जारी है। इस प्रदर्शन में अभी तक कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनका इलाज दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। 

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध-प्रदर्शन अब संसद के अंदर तक पहुंच चुका है। इस बीच केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग छात्रों का आंदोलन अपनी राजनीतिक मंशा के लिए भड़काने का काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार NEET पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष भाग रही है।

कुछ लोग आंदोलन को भड़काने का काम रहे हैं

संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार (23 जुलाई) को संसद भवन के परिसर से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा 'मैं नौजवानों से कहना चाहता हूं कि आपकी भावनाओं पर चढ़कर कुछ लोग आंदोलन को भड़काने का काम करते हैं।'

संसद में NEET चर्चा पर सरकार तैयार

मीडिया से बात करते हुए गजेंद्र सिंह शेखावत ने आगे कहा कि सरकार NEET पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष भाग रही है। उन्होंने कहा 'सरकार NEET पर चर्चा चाहती है और सरकार NEET पर चर्चा के लिए तैयार भी है। विपक्ष चर्चा से भाग रहा है। देश विपक्ष के आचरण को समझ रहा है।'

July 23, 2026

NEET पेपर लीक मामले पर PM का बड़ा ऐलान

इस बीच पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा 'देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।'

उन्होंने आगे कहा 'विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।'

ये भी पढ़ें: सीमा पर पाकिस्तान-चीन के ऊपर कड़ी निगरानी रखेगी भारतीय सेना, 10  MALE ड्रोन खरीदने की तैयारी में रक्षा मंत्रालय

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 23 July 2026 at 15:49 IST