अपडेटेड 4 March 2025 at 13:24 IST
Jammu Kashmir Weather: कश्मीर के कई इलाकों में ताजा बर्फबारी, पश्चिमी विक्षोभ का दिखा असर
कश्मीर के ऊंचाई पर स्थित कुछ इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई, जबकि घाटी के व्यापक हिस्सों में बारिश हुई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
कश्मीर के ऊंचाई पर स्थित कुछ इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई, जबकि घाटी के व्यापक हिस्सों में बारिश हुई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बारामूला के कुछ इलाकों के साथ ही गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग, कोकरनाग, कुपवाड़ा और कश्मीर के ऊंचे अन्य इलाकों में बर्फबारी हुई।
अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान श्रीनगर सहित घाटी में व्यापक बारिश दर्ज की गई। बारिश के मौसम के कारण कश्मीर में दिन का तापमान गिर गया, जिससे घाटी में अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन से नौ डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।
10 मार्च के बाद दिखेगा मौसम में बदलाव
मौसम विभाग ने कहा कि दिन में मौसम में सुधार होने की संभावना है और 10 मार्च तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर घाटी में दिखना शुरू हो गया है। जम्मू-कश्मीर में गर्मी की शुरुआत में सर्दी फिर लौट आई है। उच्च पर्वतीय इलाकों में फिर से बर्फबारी और मैदानों में बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 4 March 2025 at 13:24 IST