अपडेटेड 19 January 2025 at 12:04 IST
बीकानेर में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, चार घायल
राजस्थान के बीकानेर के पास शनिवार रात एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
Accident | Image:
Representational
Rajasthan News: राजस्थान के बीकानेर के पास शनिवार रात एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार बारात में शामिल एक कार शनिवार रात हंसेरा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा एक पशु के अचानक वाहन के सामने आने के कारण हुआ।
लूणकरणसर थाने के उपनिरीक्षक रामगोपाल ने बताया कि कार में सवार बाराती भोजासर छोटा गांव से लूणकरणसर के पेमासर गांव जा रहे थे। हादसे में भगवानदास, विनोद, सुनील व कालू की मौत हो गई। चार अन्य घायल हो गए जिनका इलाज किया जा रहा है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 19 January 2025 at 12:04 IST