अपडेटेड 10 March 2024 at 23:41 IST
Lokpal AM Khanwilkar: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज खानविलकर ने ली लोकपाल अध्यक्ष की शपथ
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अजय माणिकराव खानविलकर को राष्ट्रपति भवन में लोकपाल अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।
Ajay Manikrao Khanwilkar Lokpal Chairman Oath: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अजय माणिकराव खानविलकर को रविवार को राष्ट्रपति भवन में लोकपाल अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
न्यायमूर्ति खानविलकर (66) ने 13 मई, 2016 से 29 जुलाई, 2022 तक शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में सेवा दी। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति ने रविवार शाम राष्ट्रपति भवन में एक समारोह के दौरान खानविलकर को लोकपाल अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।
न्यायमूर्ति खानविलकर के पहले कौन थे लोकपाल अध्यक्ष
न्यायमूर्ति खानविलकर (Ajay Manikrao Khanwilkar) को पिछले महीने लोकपाल अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। 27 मई, 2022 को पिनाकी चंद्र घोष की सेवानिवृत्ति के बाद से यह पद रिक्त था।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 10 March 2024 at 23:39 IST