अपडेटेड 19 June 2024 at 11:43 IST

हरियाणा में कांग्रेस को तगड़ा झटका, किरण चौधरी और बेटी श्रुति BJP में शामिल

हरियाणा में कांग्रेस को झटका देते हुए किरण चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। किरण चौधरी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की बहू हैं।

Follow :  
×

Share


Kiran Choudhry join BJP | Image: Facebook

Kiran Choudhry and Daughter Shruti Choudhry join BJP: हरियाणा में कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी की सबसे प्रमुख नेताओं में से एक किरण चौधरी ने कांग्रेस से नाता तोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। किरण चौधरी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की बहू हैं और अभी भिवानी की तोशाम विधानसभा सीट से विधायक हैं। किरण चौधरी के साथ उनकी बेटी और पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने भी बीजेपी का कमल थामा है।

किरण चौधरी अपनी बेटी श्रुति चौधरी के साथ बुधवार को बीजेपी दफ्तर पहुंचीं। यहां हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और बीजेपी नेता तरुण चुघ की मौजूदगी में किरण चौधरी ने बीजेपी की सदस्यता ली। किरण चौधरी ने बेटी श्रुति के साथ बीजेपी ज्वाइन की। किरण चौधरी हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में भिवानी-महेंद्रगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से बेटी श्रुति चौधरी को टिकट ना दिए जाने पर कांग्रेस से नाराज थीं। 

किरण चौधरी ने कहा कि ये फैसला मैंने हमारे नेतृत्व और हमारे प्रधानमंत्री जिन्होंने विकसित भारत का संकल्प रखा है, उनसे प्रेरित होकर लिया। पीएम मोदी ने देशहित के जो कार्य किए हैं उसी के कारण तीसरी बार दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनी है।

किरण चौधरी का पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका

किरण चौधरी का कांग्रेस छोड़ना पार्टी के लिए बहुत बड़ा झटका है। हरियाणा में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। उसके पहले बड़े नेताओं की टूट कांग्रेस को भारी पड़ सकती है। किरण चौधरी की बात करें तो वो मौजूदा विधायक हैं। 2019 में 5वीं बार किरण चौधरी विधायक बनी थीं। किरण चौधरी की बेटी श्रुति सांसद रही हैं। उसके अलावा वो हरियाणा कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष थीं। ऐसे में आगामी चुनावों में ये दोनों कांग्रेस की मुसीबत बन सकती हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी को देहरा सीट से टिकट मिलने पर सीएम सुक्खू का बड़ा बयान

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 19 June 2024 at 11:23 IST