अपडेटेड 10 November 2023 at 08:05 IST
Pradosh Vrat: कार्तिक माह का पहला प्रदोष व्रत आज, जानें किस मुहूर्त में करें भगवान शंकर की पूजा और विधि
Pradosh Vrat में भोलेनाथ की पूजा अर्चना की जाती है। मान्यता है कि प्रदोष काल में शंकर जी प्रसन्न मुद्रा में होते हैं। ऐसे में उनकी पूजा करने से मनवांच्छित फल की प्राप्ति होती है।
Kartik Maah 2023 Ka Pahle Pradosh Vrat: इन दिनों कार्तिक का महीना चल रहा है। धार्मिक दृष्टि से यह बहुत ही खास और पवित्र माना जाता है। इस माह में कई प्रमुख व्रत-त्योहार रखे जाते हैं। इन्हीं में से एक प्रदोष का व्रत भी है। यह व्रत भगवान शंकर को समर्पित किया गया है। कहते हैं इस दिन भोलेनाथ की विधिवत पूजा अर्चना करने से आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है। कार्तिक माह का पहला प्रदोष व्रत आज यानी शुक्रवार को रखा जा रहा है, तो चलिए जानते हैं इस पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि क्या है।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- आज रखा जा रहा है कार्तिक माह का पहला प्रदोष व्रत?
- प्रदोष व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?
- प्रदोष व्रत पूजा की विधि क्या है?
आज रखा जा रहा है कार्तिक माह का पहला प्रदोष व्रत?
प्रदोष के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के साथ व्रत रखने का भी विधान है। ऐसी मान्यता है कि प्रदोष काल में भगवान शिव प्रसन्न मुद्रा में होते हैं और इस समय इनकी पूजा करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी हो सकती है। यह हर माह की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। पंचांग के मुताबिक, कार्तिक माह में यह 10 नवंबर 2023 शुक्रवार को रखा जा रहा है और शुक्रवार को पड़ने की वजह से इसे शुक्र प्रदोष के नाम से भी जाना जाता है।
प्रदोष व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त
प्रदोष व्रत की पूजा शाम के समय की जाती है। हिंदी पंचांग के मुताबिक, इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 30 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 8 मिनट तक रहेगा।
शुक्र प्रदोष व्रत पूजा की विधि
- शुक्र प्रदोष व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर नहा-धोकर साफ कपड़े पहनें।
- इसके बाद हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प करें।
- फिर मंदिर को स्वच्छ करें और मंदिर समेत पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
- इसके बाद भगवान शिव की पूजा शुरू करें और उनका जलाभिषेक करें।
- फिर चंदन का तिलक लगाएं और धूप-दीप जलाएं।
- दिनभर भोलेनाथ की आराधना करते हुए व्रत रखें।
यह भी पढ़ें... Dhanteras Jhadu: धनतेरस पर सिर्फ झाड़ू खरीदें ही नहीं बल्कि ऐसे करें पूजा, आर्थिक तंगी होगी दूर
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 10 November 2023 at 07:59 IST