फिरोजाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: टेसू-झांझी विसर्जन यात्रा पर चढ़ी बेकाबू कार, 4 की मौत, कई घायल

फिरोजाबाद में टेसू-झांझी विसर्जन यात्रा के दौरान एक बेकाबू कार ने लोगों को रौंद दिया। इस दर्दनाक घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

 
Follow :
फिरोजाबाद में टेसू-झांझी विसर्जन यात्रा में बेकाबू कार का तांडव, 4 की मौत | Image: X

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा और दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिले के छतनपुर गांव में टेसू-झेंझी की मूर्तियों का विसर्जन कर रहे ग्रामीणों को एक बेकाबू कार के चपेट में आने से कम से कम चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि इस घटना में करीब आधे दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

इस घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मैच गया। वहीं, इस घटना के बाद ग्रामीणों में काफी गुस्सा देखने को मिला। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने का विरोध किया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर हादसे की जांच में जुट गई है।

3 युवती समेत 4 की मौत

मिली जानकारी के अनुसार हादसे में तीन युवतियों समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतकों की पहचान अंजलि (15 वर्ष), आकांक्षा (15 वर्ष), हरीश कुमार (25 वर्ष) और बबली (17 साल) के तौर पर हुई है।

परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने का किया विरोध

पुलिस ने बताया कि कुछ स्थानीय लोग टेशू-झांझी का पूजन करने के बाद विसर्जन के लिए जा रहे थे, तभी एक एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने का लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में करीब चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद ग्रामीणों में काफी गुस्सा देखने को मिला और बाद में मृतकों के परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने का विरोध किया, जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला। 

October 26, 2026

गाड़ी पुलिस के हिरासत में-जिला मजिस्ट्रेट संतोष कुमार

इस हादसे के बाद जिला मजिस्ट्रेट संतोष कुमार शर्मा ने कहा, "एक सड़क हादसा हुआ है। एक कार द्वारा एक दुर्घटना हुई है, जिसमें 4 लोगों की मृत्यु हुई है और 8 लोग घायल हुए हैं। ये लोग सड़क के किनारे जा रहे थे और उस समय यह घटना हुई। घायलों के समुचित इलाज की पूरी व्यवस्था कराई जा रही है। गाड़ी को पकड़ लिया गया है और कार चालक को हिरासत में लिया गया है। घटना के कारणों की पूरी विस्तृत जांच भी कराई जाएगी।"

ये भी पढ़ें: JNU में छिड़ी 'ग्रेफिटी वॉर'... वामपंथी नारों के जवाब में दीवारों पर लिखे गए 'अखंड भारत' और 'स्टॉप लव जिहाद' के संदेश
 


 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 26 October 2026 at 06:37 IST