अपडेटेड 3 February 2024 at 11:30 IST

'मैंने गोली चलाई क्योंकि...' महाराष्ट्र में शिवसेना नेता पर फायरिंग करने वाले विधायक ने बताई वजह

Firing on Shivsena Leader: शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ पर फायरिंग करने वाले बीजेपी नेता गणपत गायकवाड़ ने गिरफ्तारी से पहले बड़ा बयान दिया।

Follow :  
×

Share


maharashtra firing | Image: x

Maharashtra Firing on Shivsena Leader: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस स्टेशन के अंदर गोली चलने की खबर से राज्य में हड़कंप मच गई। शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ पर फायरिंग करने वाले बीजेपी नेता गणपत गायकवाड़ ने गिरफ्तारी से पहले बड़ा बयान दिया। उन्होंने एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि हां मैंने गोली चलाई है और मुझे इसका पछतावा नहीं है।

शुक्रवार देर रात ठाणे जिले के एक पुलिस स्टेशन के परिसर में गोलीबारी में शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ पर गोलियां चली। इस फायरिंग में महेश के साथ दो अन्य भी घायल हुए जिनका इलाज ठाणे के ज्यूपिटर अस्पताल में चल रहा है।

'मैंने गोली चलाई और इसका पछतावा नहीं है'

अपनी गिरफ्तारी से पहले एक न्यूज चैनल से बात करते हुए गणपत गायकवाड़ ने कहा कि जब उनके बेटे को पुलिस स्टेशन में पीटा जा रहा था तो उन्होंने बंदूक का इस्तेमाल किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र में "अपराधियों का साम्राज्य" स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय शिंदे के मुताबिक, गणपत गायकवाड़ का बेटा जमीन संबंधी विवाद के सिलसिले में शिकायत दर्ज कराने पुलिस थाने आया था, तभी महेश गायकवाड़ अपने लोगों के साथ वहां पहुंचे। बाद में गणपत गायकवाड़ भी थाने पहुंचे।

अधिकारी ने बताया कि विधायक और शिवसेना नेता के बीच विवाद के दौरान गणपत गायकवाड़ ने वरिष्ठ निरीक्षक के कक्ष के अंदर महेश गायकवाड़ पर कथित तौर पर गोलियां चलाईं, जिससे वह और उनका सहयोगी घायल हो गए।

गणपत गायकवाड़ ने एक समाचार चैनल से कहा, ‘‘हां, मैंने खुद (उन्हें) गोली मारी। मुझे कोई पछतावा नहीं है। अगर मेरे बेटे को पुलिस थाने के अंदर पुलिस के सामने पीटा जा रहा है, तो मैं क्या करूंगा।’’ उन्होंने दावा किया कि उन्होंने पांच गोलियां चलाईं।

भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ‘‘महाराष्ट्र में अपराधियों का साम्राज्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं।’’ भाजपा और शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री हैं तो महाराष्ट्र में केवल अपराधी पैदा होंगे। आज उन्होंने मुझ जैसे भले आदमी को अपराधी बना दिया।’’ पुलिस ने गणपत गायकवाड़ के अलावा दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि उन पर 307 (हत्या का प्रयास) और 120बी (आपराधिक साजिश) सहित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Gyanvapi में हुई पूजा तो सरकार पर भड़के Owaisi, कहा- 'आप हर मस्जिद को छीनना चाहते हैं'


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 3 February 2024 at 11:19 IST