'हमारी कॉल का जवाब दो, नहीं तो तेरी छाती में गोली...', दिलेर खरकिया की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग, बाल-बाल बचे हरियाणवी सिंगर
हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर गाड़ी पर फायरिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस हमले में सिंगर बाल-बाल बच गए।
- भारत
- 2 min read
हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर गाड़ी पर फायरिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस हमले में सिंगर बाल-बाल बच गए। फायरिंग की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अनिल पंडित ने ली है। पोस्ट में लिखा गया है कि या तो हमारी कॉल का जवाब दो, नहीं तो तेरी छाती में गोली मारी जाएगी। घटना के बाद उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है।
उधर, फायरिंग के तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इस हमले की जिम्मेदारी ली गई है। पोस्ट में लिखा- इस फायरिंग की जिम्मेदारी हिमांशु सोनीपत, हैरी बॉक्सर, हरमन संधू और अनिल पंडित लेता है। या तो हमारी कॉल का जवाब दो, नहीं तो तेरी छाती में गोली मारी जाएगी। बता दें कि दिलेर खरकिया सिंगर, एक्टर और मॉडल है।
उनका जन्म 8 अगस्त 1997 को मशहूर रागनी कलाकार राजेंद्र खरकिया के घर गांव खरक, भिवानी में हुआ है। पिता से प्रेरित होकर 9 साल की उम्र में ही दिलेर ने रागनी कार्यक्रमों में भाग लेना शुरू कर दिया था। 2018 में हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा। लीलो चमन, मोटो, जूती काली, "हाई कोर्ट", "कबूतरी, आलू मटर उनके हिट सॉन्ग है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 18 September 2026 at 08:12 IST