मुंबई के कुर्ला इलाके में 15 मंजिला इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं

मुंबई के कुर्ला ईस्ट में रविवार शाम एक रिहायशी इमारत में आग लग गई। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है क्योंकि सभी को समय रहते बाहर निकाल लिया गया।

 
Follow :
fire | Image: Freepik

मुंबई के कुर्ला ईस्ट में रविवार शाम एक रिहायशी इमारत में आग लग गई। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है क्योंकि सभी को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शिवाजी नगर एसआरए बिल्डिंग में आग लग गई। उन्होंने बताया कि यह ‘लेवल वन’ (कम तीव्रता) की आग है जो भूतल से 15वीं मंजिल की बिजली की लाइन तक सीमित है। उन्होंने बताया, ‘‘इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सभी निवासियों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। आग बुझाने के लिए चार दमकल गाड़ियां, तीन जंबो टैंकर और कई कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं।’’

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 26 January 2025 at 21:29 IST