साहिल की शिकायत पर पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR, संसद मार्ग थाने पर राहुल के धरने के बाद हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में दिन भर चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद दिल्ली पुलिस ने आखिरकर पेलेट गन मामले में एफआईआर दर्ज कर ली।
- भारत
- 3 min read
दिल्ली पुलिस ने पेलेट गन मामले में साहिल लोचब की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। एफआईआर के आरोपी कॉलम में किसी भी व्यक्ति का नाम शामिल नहीं किया गया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सुबह से ही इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर अड़े हुए थे और संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठ गए थे।
संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में दिन भर चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद दिल्ली पुलिस ने आखिरकर पेलेट गन मामले में एफआईआर दर्ज कर ली। शिकायतकर्ता साहिल लोचब की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ-साथ रणदीप सिंह सुरजेवाला और प्रियंका गांधी भी डीसीपी कार्यालय में मौजूद रहीं।
पैलेट गन मामले में FIR दर्ज
इससे पहले राहुल गांधी शुक्रवार को साहिल लोचव के साथ अचानक संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे और पैलेट गन मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की। पुलिल के इनकार के बाद राहुल धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा था कि जब तक पैलेट गन मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की जाती, तब तक वह थाने में ही रहेंगे। अंत में शाम को पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली।
राहुल गांधी ने क्या कहा?
मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "20 जुलाई को कनॉट प्लेस में पैलेट गन का प्रयोग हुआ था। इसका सबूत ये पैलेट है जो कि साहिल के शरीर में थे। AIIMS की इस रिपोर्ट में साफ लिखा है कि इनके शरीर में कितने छर्रे हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा कि हमने छर्रे नहीं चलाए लेकिन अगर आपने नहीं चलाए तो ये छर्रे किसी ने तो चलाए होंगे। हम केवल यह कह रहे हैं कि FIR दर्ज कीजिए। अंदर से हमें बताया जा रहा है कि ऊपर से ऑर्डर है कि FIR दर्ज नहीं हो सकती है। जब तक FIR नहीं होती तब तक हम यहां से नहीं हिलेंगे। हम केवल इस परिवार के लिए न्याय मांग रहे हैं।"
पुलिस ने राहुल गांधी से कहा कि सभी मामलों की जांच दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच पहले ही कर रही है। शिकायतकर्ता से कहा गया है कि उनकी शिकायत भी क्राइम ब्रांच को भेजी जाएगी।साथ ही सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर्ड कमेटी भी गठित हो चुकी है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जाएगा। पुलिस ने तुरंत कोई फैसला नहीं लिया तो बाहर निकलते ही राहुल गांधी धरने पर बैठ गए।"
अब FIR के आधार पर होगी जांच
अब साहिल लोचव की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है, जिसके बाद पुलिस मामले की आगे की जांच करेगी। एफआईआर में किन धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है और जांच में आगे क्या सामने आता है, इस पर पुलिस की कार्रवाई महत्वपूर्ण होगी।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 21 August 2026 at 18:13 IST