बेटी पैदा होने पर परेशान हो गए थे राजा भैया, बेटे की थी चाहत, 18 पन्नों की FIR में पत्नी भानवी सिंह ने लगाए कई गंभीर आरोप
Raja Bhaiya : भानवी सिंह ने अपने पति राजा भैया के खिलाफ IPC की धारा 498A के तहत FIR दर्ज कराई है, जिसमें उन पर शारीरिक और मानसिक क्रूरता का आरोप लगाया गया है।
FIR Against Raja Bhaiya : उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ उनकी पत्नी भानवी सिंह की शिकायत के आधार पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किया गया है। राजा भैया के खिलाफ दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव पुलिस थाने में FIR दर्ज हुई है। भानवी सिंह ने अपनी शिकायत में राजा भैया पर कई साल तक शारीरिक और मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया है।
18 पन्नों की FIR में भानवी सिंह ने 30 साल की आपबीती बताई है। आरोप लगाया है कि राजा भैया के अपनी साली के साथ अवैध संबंध थे और बार डांसर्स संग अय्याशी करते थे। भानवी सिंह ने अपनी सास सहित ससुराल वालों पर भी उत्पीड़न का आरोप लगाया है। राजा भैया की पत्नी ने शुरू में अपनी शादी को बचाने के लिए कानूनी कार्रवाई से परहेज किया, लेकिन उत्पीड़न जारी रहने पर उसने आगे आने का फैसला किया।
बेटी पैदा होने पर नाराज
भानवी सिंह ने अपने पति रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 498A के तहत FIR दर्ज कराई है, जिसमें उन पर शारीरिक और मानसिक क्रूरता का आरोप लगाया गया है। भानवी सिंह और राजा भैया की शादी 17 फरवरी, 1995 को राजभवन, पुरानी बस्ती, उत्तर प्रदेश में हिंदू रीति-रिवाजों से हुई थी। FIR के मुताबिक 3 जुलाई, 1998 को भानवी ने जुड़वां बेटियों को जन्म दिया, लेकिन एक बेटी की मौत हो गई। राजा भैया ने बेटियों के जन्म पर नाराजगी जताई और उनकी देखभाल में कोई मदद नहीं की। क्योंकि राजा भैया को बेटा चाहिए था।
राजा भैया को बेटे की थी चाहत
FIR में आरोप लगाया गया है कि जब 29 मई, 2000 को भानवी ने दूसरी बेटी को जन्म दिया। उसके जन्म से घर में बहुत तनाव पैदा हो गया क्योंकि भानवी ने एक और बेटी को जन्म दिया था, न कि एक बेटे को। आरोप है कि राजा भैया की मां ने अपने बेटे की दूसरी शादी पर भी विचार किया, जिससे परिवार को एक पुरुष उत्तराधिकारी मिल सके। भानवी सिंह को बेटे को जन्म न देने के लिए दोषी ठहराया गया था। इसके बाद, IVF के माध्यम से एक बेटा पैदा करने पर विचार किया गया।
बार डांसर्स के साथ अय्याशी
राजा भैया पर उनकी पत्नी भानवी सिंह ने बार डांसर्स के साथ अय्याशी करने का भी आरोप लगाया है। FIR के मुताबिक भानवी 2002 में IVF तकनीक से बच्चा पैदा करने के लिए मुंबई गई थी। भानवी सिंह के मुताबिक, 'इलाज 15 दिनों तक चला और मेरे पति सिर्फ 3 दिनों के लिए मुंबई आए। हालांकि, इलाज के दौरान मेरी देखभाल करने और मेरे साथ रहने के बजाय, उन्होंने अपना ज्यादातर समय डांस बार में बिताया।
भानवी सिंह ने FIR में आरोप लगाया कि एक बार डांसर थी, जो लगातार मेरे पति के संपर्क में रहती थी और उन्हें 'राजा जी' कहकर बुलाती थी। एक दिन, मेरे पति अपना फोन घर पर ही छोड़ गए और जब उसने फोन किया, तो मैंने फोन उठाया। जब मुझे पता चला कि वह कौन है, तो मैंने उसे अपने पति को फिर से फोन करने से मना किया। इसपर लड़की ने जवाब दिया,'मेरा तो ये काम है, आप अपने पति को रोकें।'
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 10 March 2025 at 17:38 IST