पराठे के लिए युद्ध! मुरथल के ढाबे में जमकर चले लात-घूंसे, लड़ाई का VIDEO देख हैरान हुए लोग

Fight Video: स्टाफ को एक कस्टमर को पीटते हुए देखा जा सकता है। इस मारपीट के दौरान कुछ लोगों के कपड़े तक फट गए।

 
Follow :
मुरथल ढाबे का वायरल वीडियो | Image: X

Murthal News: दिल्ली से सटा मुरथल अपने पराठों के लिए काफी मशहूर हैं। दूर-दूर से लोग मुरथल के अमरिक सुखदेव ढाबे में लोग यहां के पराठे का स्वाद चखने आते हैं। हालांकि अब मुरथल में इन्हीं पराठों के लिए लड़ाई छिड़ गई है।

सोशल मीडिया पर मुरथल में फेमस अमरिक सुखदेव ढाबे पर झगड़े का वीडियो खूब वायरल हो गया है। यहां कुछ ग्राहकों और ढाबे के स्टाफ के बीच पराठों के लिए खूब झगड़ा हो रहा है। वीडियो में देखने मिल रहा है कि लोग एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं। इसमें ढाबे के स्टाफ के लोग भी शामिल हैं।

स्टाफ और कस्टमर में मारपीट

वायरल वीडियो में देखने मिल रहा है कि ढाबे में कुछ लोग आपस में भिड़ रहे हैं। इस दौरान ढाबे में काफी भीड़ नजर आ रही है। ढाबे पर काम करने वाले लोगों और कुछ ग्राहकों के बीच मारपीट हो रही हैं। स्टाफ को एक कस्टमर को पीटते हुए देखा जा सकता है। इस मारपीट के दौरान कुछ लोगों के कपड़े तक फट गए।

क्या था विवाद?

ढाबे में हो रही मारपीट के दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया। हालांकि वीडियो कब का है और किस बात को लेकर यहां विवाद हो रहा है, इसको लेकर कुछ स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो झगड़ा ऑर्डर को लेकर हुआ था। लड़ाई कुछ कस्टमर्स के बीच शुरू हुई, लेकिन इसमें ढाबे का स्टाफ भी कूद गया और बात बढ़ते बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गई।

वीडियो पर लोगों के रिएक्शंस

सोशल मीडिया पर अमरिक सुखदेव ढाबे का ये वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों के तरह तरह के रिएक्शनंस देखने को मिल रहे हैं। कुछ लोगों ने ग्राहकों की गलती बताई, तो कई लोग होटल स्टाफ के बर्ताव पर भी सवाल खड़े करते नजर आए। इस दौरान कुछ लोगों ने वीडियो पर मजे लिए।

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "इतिहास के पन्नों पर ये युद्ध दर्ज हो गया है, भविष्य में इस पर भी सवाल आ सकता है कि परांठों के लिए पहला युद्ध कहां लड़ा गया था।" दूसरे यूजर ने कहा, "यह जगह भयानक हो गई है, वेटरों और प्रबंधन का रवैया दयनीय और अहंकार से भरा है।" अन्य यूजर ने कहा, "इस रेस्तरां को बायकॉट करें। इस रेस्तरां के कर्मचारी ग्राहक का सम्मान करना नहीं जानते।"

यह भी पढ़ें: ट्रेन के लोअर बर्थ पर आपत्तिजनक हालत में लेटा था कपल, TTE के सामने भी करते रहे बेशर्मी; VIDEO वायरल

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 18 June 2024 at 12:48 IST