अपडेटेड 20 July 2025 at 12:23 IST
'मराठी बोलो तब सीट मिलेगी, वरना....', मुंबई लोकल तक पहुंची मराठी vs हिंदी की लड़ाई, लेडीज कंपार्टमेंट में विवाद का Video Viral
मराठी vs हिंदी की लड़ाई अब मुंबई के लोकल ट्रेन तक पहुंच गई है। लेडीज कंपार्टमेंट में महिलाओं पर मराठी बोलने का दवाब बनाया गया। धमकी दी गई कि मुंबई में रहना है तो मराठी बोलना पड़ेगा।
आर्थिक राजधानी मुंबई में मराठी vs हिंदी का विवाद बढ़ता ही जा रही है। आए दिन ऐसी खबरें आ रही है, जहां लोगों को जोर-जबरदस्ती से मराठी बोलने का दवाब दिया जा रहा है। सियासी गलियारों में शुरू हुआ ये विवाद अब आम लोगों के बीच पहुंच गया है। ताजा मामला मुंबई लोकल का है, जहां लेडीज कंपार्टमेंट में सीट पर बैठने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंदी vs मराठी तक पंहुचा। मराठी महिलाओं की एक गुट बोगी में यात्रा कर रही दूसरे महिलाओं पर मराठी बोलने का दवाब बनाती नजर आई। इस विवाद का वीडियो अब वायरल हो रहा है।
मुंबई की सेंट्रल लाइन पर चलने वाली एक लोकल ट्रेन के लेडीज डिब्बे में शुक्रवार शाम एक विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह विवाद दो महिलाओं के बीच सीट को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन बढ़ते-बढ़ते ये हिंदी बनाम मराठी के मुद्दे पर तक पहुंच गया।
वीडियो में कुछ महिला को मराठी में ये कहते हुए सुना जा सकता है, 'हमारे मुंबई में रहना है तो मराठी बोलो, नहीं तो बाहर निकलो।' यह बयान सुनते ही डिब्बे में मौजूद अन्य महिलाओं के बीच बहस और तेज हो गई।
लेडिज कंपार्टमेंट में मराठी VS हिंदी की लड़ाई
यह घटना सेंट्रल रेलवे की एक लोकल ट्रेन में घटी, जहां देश के अलग-अलग हिस्सों से आए लाखों यात्री इससे हर दिन सफर करने हैं। लेडीज कंपार्टमेंट में महिलाओं के बीच सीट को लेकर विवाद शुरू हुआ।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में कुछ महिला ये भी कहती सूना जा सकता हैं कि, 'सीट चाहिए तो मराठी बोलने पड़ेगा, वरना बाहर जाओ'। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
डोंबिवली में भी भाषा विवाद को लेकर महिला को पीटा
इससे पहले मुंबई के डोंबिवली में भाषा विवाद को लेकर ही दो महिलाओं के साथ मारपीट की गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मंगलवार को डोंबिवली में मराठी में बात नहीं करने पर जिन दो महिलाओं के साथ मारपीट की गई थी, इनमें से एक महिला ने अपनी गोद में एक बच्चा ले रखा था।
मराठी में बोलने की जगह हिंदी में 'माफ़ करें' कहने पर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और उन्हें पीट दिया। वीडियो वायरल होने पर मामला पुलिस तक पहुंचा गया। महिलाओं ने विष्णुनगर पुलिस स्टेशन में उसी बिल्डिंग में रहने वाले एक शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 20 July 2025 at 10:46 IST