अपडेटेड 12 March 2026 at 13:24 IST
'मुझे लगा पटाखे की आवाज है, मगर पिस्टल मेरे...', अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के बाद फारूख अब्दुल्ला की पहली प्रतिक्रिया, जानें हमलावर पर क्या कहा
अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले पर पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा है कि मुझे नहीं पता कि किस मकसद से मुझ पर हमला किया गया।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री पर फारूख अब्दुल्ला पर बीती रात जानलेवा हमला हुआ था। यह हमला एक शादी समारोह में किया गया था। अब इस जानलेवा हमले पर फारुख अब्दुल्ला की प्रतिक्रिया आई है। हमलावर को लेकर भी उन्होंने बड़ी बात कही है। साथ ही शादी समारोह में पुलिस की सुरक्षा पर भी सवाल उठाया है। इस हमले में पूर्व CM की जान बाल-बाल बच गई। फिलहाल हमलावर पुलिस की हिरासत में हैं।
अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के बारे में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "मैं जब में कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल रहा था, तभी मुझे पटाखे की आवाज सुनाई दी। मुझे लगा शादी समारोह है, किसने पटाखा जलाया होगा। फिर मुझे कंधों पर कुछ गर्म जैसा महसूस हुआ। तब तक मुझे कुछ पता नहीं चला। फिर तुरंत मुझे एक कार में बिठाया गया। "
फारूक अब्दुल्ला ने पुलिस की सुरक्षा पर उठाए सवाल
फारूक अब्दुल्ला ने आगे कहा, "बाद में मुझे बताया गया कि एक आदमी पिस्तौल के साथ था, जिसने 2 गोलियां चलाईं। दूसरी गोली जैसी ही चली इतनी देर में मेरी सुरक्षा में लगे जवान ने उसे पीछे खींच लिया और गोली हवा में चल गई। मैं न तो इस आदमी (आरोपी) को जानता हूं और न ही मुझे उसके बारे में कोई जानकारी है। मुझे नहीं पता कि उसका मकसद क्या था। सवाल यह है कि उस शादी समारोह में सभी बड़े-बड़े लोग थे और वहां कोई पुलिस का इंतजाम नहीं था। मेरी सुरक्षा में तैनात जवानों ने मेरी जान बचाई। "
कौन है हमलावर कमल सिंह जमवाल?
बता दें कि घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश स्थित 'होटल रॉयल पार्क' की है। फारूक अब्दुल्ला पर हमला उस वक्त हुआ, जब वो डिप्टी सीएम सुरेंद्र चौधरी के साथ शादी समारोह में मौजूद थे। हमलावर की पहचान 63 साल के कमल सिंह जमवाल के रूप में हुई है। वो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का रहने वाला है। जम्मू के ओल्ड सिटी इलाके में कमल की कई दुकानें हैं, जिसके किराए से वो अपना जीवनयापन करता है।
20 साल से हत्या की योजना बना रहा था आरोपी
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी कमल ने चौंकाने वाले खुलासे किए है। उसने बताया कि वो पिछले 20 सालों से फारूक अब्दुल्ला की हत्या की योजना बना रहा था। उसने इसे अपना पर्सनल एजेंडा बताया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक लोडेड पिस्तौल भी बरामद की। कमल ने कहा कि यह उसकी लाइसेंसी बंदूक है। अधिकारियों के अनुसार, हमले के समय कमल नशे में धूत था।
हमले का CCTV आया सामने
घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखने मिल रहा है कि कमल पीछे से फारूक अब्दुल्ला के पास आया और उन पर बंदूक तान दी। कोई अनहोनी होती इससे पहले वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और आरोपी को दबोच लिया। अधिकारियों ने कन्फर्म किया कि फारूख अब्दुल्ला को कोई चोट नहीं आई, लेकिन डिप्टी CM सुरिंदर चौधरी को मामूली चोटें आईं और मेडिकल स्टाफ ने उनका इलाज किया।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 12 March 2026 at 13:02 IST