Farooq Abdullah Attack: 20 साल से लगा था पीछे, मौका मिला तो तान दी पिस्‍तौल... जानिए कौन है फारूक अब्दुल्ला का 'जानी दुश्मन' कमल सिंह?

नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर बीती फायरिंग हुई। गनीमत रही कि उन्हें गोली नहीं लगी। आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया गया है और उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में उसने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।

 
Follow :
कमल सिंह जामवाल कौन है, जिसने ‘20 साल की प्लानिंग’ के बाद फारूक अब्दुल्ला को मारने की कोशिश की? | Image: X/Republic

Farooq Abdullah Attack: जम्मू-कश्मीर में बुधवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शख्स ने पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर बेहद करीब से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि इस हमले में फारूक अब्दुल्ला बाल-बाल बच गए। इस जानलेवा हमले के बाद पुलिस ने हमलावर को तुरंत दबोच लिया।

घटना के समय फारूक अब्दुल्ला के साथ जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी भी मौजूद थे। पुलिस के मुताबिक, ये हमला जम्मू के ग्रेटर कैलाश स्थित रॉयल पार्क में एक शादी समारोह के दौरान हुआ। हमलावर ने अचानक उनके पीछे से पिस्तौल तानकर गोली चला दी। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमें आरोपी फारूक अब्दुल्ला के कनपटी के पास पिस्तौल ताने देखा जा सकता है।

सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को तुरंत दबोचा

हालांकि, फारूक अब्दुल्ला की सुरक्षा में तैनात पुलिस और एनएसजी कमांडो तुरंत हरकत में आए और हमलावर के पिछले दो दशक से कत्ल के मंसूबे को नाकाम कर दिया। वो गोली दागने ही वाला था कि सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को धकेल दिया जिससे वह लड़खड़ाकर जमीन पर गिर गया और उसका निशाना चूक गया।अब आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी पिस्तौल भी जब्त कर ली गई है।

फायरिंग का वीडियो आया सामने

फायरिंग के दौरान का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है जिसमें हमलावर सुरक्षाकर्मियों के बीच घुसकर अपने घटिया साजिश को अंजाम देने की कोशिश कर रहा है। तभी मौके पर मौजूद लोग उसे घेरकर पीटने लगते हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इसके बाद उसके हाथ से पिस्तौल छीन ली गई और उसे जमीन पर लिटाकर काबू में किया गया। वहीं फारूक अब्दुल्ला को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

खुद पर हुए हमले पर क्या बोले फारूक अब्दुल्ला?

खुद पर हुए जानलेवा हमले के बारे में फारूक अब्दुल्ला ने कहा, 'मैं जब कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल रहा था, तभी मुझे पटाखे की आवाज सुनाई दी। तुरंत मुझे एक कार में बिठाया गया। बाद में मुझे बताया गया कि एक आदमी पिस्तौल के साथ था जिसने 2 गोलियां चलाईं। मैं न तो इस आदमी (आरोपी) को जानता हूं और न ही मुझे उसके बारे में कोई जानकारी है। मुझे नहीं पता कि उसका मकसद क्या था। सवाल यह है कि उस शादी समारोह में सभी बड़े-बड़े लोग थे और वहां कोई पुलिस का इंतजाम नहीं था।'

फारूक अब्दुल्ला का हमलावर कौन?

हमलावर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस जांच में आरोपी की पहचान कमल सिंह जामवाल के पूर में हुई है। वह जम्मू का ही रहने वाला बताया जा रहा है। पुराने शहर इलाके में उसकी कुछ दुकाने हैं, यहां से मिलने वाले किराए के जरिये वो अपना जीवनयापन करता है। कहा जा रहा है कि वो अपने चचेरे भाई के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए होटल रॉयल पार्क आया।

अब तक की जानकारी के मुताबिक, आरोपी कमल सिंह जामवाल के चेहरे पर अपने किए का कोई पछतावा नजर नहीं आया। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह निजी कारणों के चलते पिछले 20 साल से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाह रहा था।

उमर अब्दुल्ला ने जताई चिंता

इस घटना पर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री और फारूक अब्दुल्ला के बेटे उमर अब्दुल्ला की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, 'अल्लाह मेहरबान है। मेरे पिता बाल-बाल बचे। अभी डिटेल्स साफ नहीं हैं, लेकिन जो पता चला है वह यह है कि लोडेड पिस्टल वाला एक आदमी पॉइंट ब्लैंक रेंज में आकर गोली चला पाया। सिर्फ क्लोज प्रोटेक्शन टीम ने ही गोली को रोका और यह पक्का किया कि हत्या की कोशिश नाकाम हो जाए।'

उन्होंने आगे कहा, 'इस समय जवाबों से ज्यादा सवाल हैं, जिनमें यह भी शामिल है कि कोई Z+ NSG प्रोटेक्टेड पूर्व CM के इतने करीब कैसे पहुंच गया।'

यह भी पढ़ें: दोनों पैर दिव्यांग, मगर हौसला अटूट! पैर घसीटकर 2km स्कूल जाती है बिहार की बेटी, संघर्ष देख मैथिली ठाकुर बनीं उम्मीद की किरण
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 12 March 2026 at 12:25 IST