अपडेटेड 2 December 2024 at 14:17 IST
पुलिस से धक्कामुक्की के बाद महामाया फ्लाईओवर से आगे बढ़े किसान;दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर बुरा हाल
किसान दिल्ली कूच पर अड़े हैं। दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर पुलिस द्वारा उन्हें लाख रोकने की कोशिश की जा रही है मगर वो लगातार आगे बढ़ रहे हैं।
Farmers Protest: किसान संगठनों ने अपना आंदोलन शुरू कर दिया है। वो अपनी दिल्ली कूच पर अड़े हैं। दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर पुलिस द्वारा उन्हें लाख रोकने की कोशिश की जा रही है मगर वो लगातार आगे बढ़ रहे हैं। दिल्ली कूच के लिए डीएनडी पहुंचे किसानों ने बैरिकेड तोड़ दिया है। किसानों के दिल्ली मार्च के आह्वान का असर सड़को पर दिखाई देने लगा है।महामाया फ्लाईओवर पर भीषण जाम लगा गया है।
किसान महामाया फ्लाइओवर से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे है। हालांकि, पुलिस ने उन्हें रस्सी से रोकने की कोशिश की, मगर वो रस्सी को तोड़ते हुए आगे बढ़ रहे हैं। पुलिस और किसानों के बीच धक्का मुक्की भी हो रही है। महामाया फ्लाइओवर से लेकर दिल्ली के बॉर्डर पर वाहनों की लंबी लाइनें दिखाई दे रही हैं। लोग जहां हैं वहीं फंस गए है।
पुलिस बैरिकेड्स पर चढ़े किसान
हजारों की संख्या में किसान नोएडा से दिल्ली की तरफ लगातार आगे बढ़ रहें हैं। संयुक्त किसान मोर्चा(SKM) के नेतृत्व में किसान संसद का घेराव करने के लिए दिल्ली कूच की जिद पर अडे हैं। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली की ओर मार्च करते हुए प्रदर्शनकारी किसान दलित प्रेरणा स्थल पर पुलिस बैरिकेड्स पर चढ़ गए हैं।
चिल्ला बॉर्डर पर महाजाम
किसानों के दिल्ली कूच को लेकर पहले से अलर्ट मोड पर थी। सुबह से जगह जगह बैरिकेडिंग की गई। नोएडा में जगह-जगह सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर भी पुलिस बल की तैनाती की गई। यहां किसानों को दिल्ली में घुसने से रोकने के लिए बंदोबस्त किए गए हैं। हालांकि इस दौरान आम लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। चिल्ला बॉर्डर पर भी भारी जाम लग गया। जाम की वजह से यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा में भी कई इलाकों लोग जहां-तहां फंस गए।
DND पर भीषण ट्रैफिक जाम
पुलिस ने नोएडा में दलित प्रेरणा स्थल पर बैरिकेड्स लगा दिए थे, ताकि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच सड़क को अवरुद्ध किया जा सके। मगर किसान बैरिकेड्स को तोड़ते हुए आगे बढ़ रहे हैं। DND पर नोएडा से दिल्ली जाने वाले रस्ते पर लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। काफी दूर तक गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। गाड़ियां रेंगती हुई नजर आ रही है।
कई मांगों को लेकर किसान करेंगे दिल्ली कूच
भारतीय किसान परिषद ने किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) और संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) जैसे कई अन्य किसान संगठनों के साथ मिलकर घोषणा की है कि वो नए कृषि कानूनों के तहत मुआवजे और लाभ की मांग को लेकर दिल्ली की ओर मार्च करेंगे। सुखबीर खलीफा के नेतृत्व में किसान अपना मार्च शुरू करेंगे। किसान नए कृषि कानूनों के तहत मुआवजे और लाभ की 5 मांगों पर जोर दे रहे हैं।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 2 December 2024 at 13:44 IST