अपडेटेड 11 September 2021 at 07:57 IST

किसान पिता ने घर बेचकर बेटी को पढ़ाया, मैत्री ने देश की सबसे कम उम्र की कमर्शियल पायलट बनकर रौशन किया नाम

गुजरात के सूरत की एक 19 वर्षीय लड़की मैत्री पटेल भारत की सबसे छोटी उम्र की कमर्शियल प्लेन की पायलट बनकर सुर्खियों में छाई हुई हैं।

Follow :  
×

Share


IMAGE- CMO Gujarat | Image: self

गुजरात के सूरत की एक 19 वर्षीय लड़की मैत्री पटेल भारत की सबसे छोटी उम्र की कमर्शियल प्लेन की पायलट बनकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। ये कहानी और दिलचस्प और गौरवपूर्ण तब और हो जाती है जब पता चलता है मैत्री एक किसान की बेटी है। मैत्री ने अमेरिका में हवाई जहाज उड़ाने की ट्रेनिंग ली और 11 महीने में ही 18 महीने का कोर्स खत्म कर लिया। इसके बाद उन्हें कमर्शियल प्लेन उड़ाने का लाइसेंस मिल गया।

एक इंटरव्यू के दौरान मैत्री ने कहा कि वह केवल 8 वर्ष की थी जब उसने पहली बार एक हवाई जहाज देखा और यहीं वह पल था जब उसने फैसला किया कि वह एक पायलट बनना चाहती है।

अमेरिका मेंट्रेनिंग पूरी करने के बाद उसके माता-पिता और परिवार ने एयरपोर्ट पर मैत्री का भारत में भव्य स्वागत किया गया। मैत्री के पिता, कांतिलाल पटेल एक किसान हैं। वह हमेशा चाहते थे कि उनकी बेटी अपने सपने को पूरा करे, दुनिया की यात्रा करे और एक पायलट बने।  

कांतिलाल पटेल ने भी अपनी बेटी का दाखिला निजी स्कूल में कराने का फैसला किया। उन्होंने अपनी बेटी को फ्लाइट ट्रेनिंग कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए अपनी पुश्तैनी जमीन भी बेच दी।

मैत्री के पिता ओलपाड इलाके में किसान हैं और उनकी मां सूरत नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में काम करती हैं। मैत्री ने अब पायलट बनने का सपना पूरा कर लिया है। मैत्री अब बोइंग विमान उड़ाना चाहती हैं। जिसके लिए वह जल्द ही अपनी ट्रेनिंग शुरू करेगी।

हाल ही में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रमणीकलाल रूपाणी ने मैत्री पटेल से मुलाकात की और उन्हें सबसे कम उम्र की महिला कमर्शियल पायलट बनने पर बधाई भी दी।

इसे भी पढ़ें: Account aggregator: अकाउंट एग्रीगेटर क्या है और कैसे करता है काम, कितना होगा इससे आम आदमी को फायदा? यहां जानिए सबकुछ

सीएमओ ने उसी के बारे में ट्वीट किया और कहा, "सीएम श्री विजय रमणीकलाल रूपाणी ने आज ओलपाड सूरत के एक किसान की बेटी 19 वर्षीय मैत्री पटेल से मुलाकात की और उन्हें अमेरिका में कमर्शियल पायलट की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद सबसे कम उम्र की महिला कमर्शियल पायलट बनने पर बधाई दी।"


इसे भी पढ़ें:  पति के घर से काम करने पर गुस्साई पत्नी ने बॉस को मेल कर कहा - 'परेशान हो गई हूं, इनको ऑफिस बुलाओ'; हर्ष गोयनका हुए हैरान

Published By : Chandani sahu

पब्लिश्ड 11 September 2021 at 07:50 IST