BREAKING: फरीदाबाद से बड़ी खबर, जूते की फैक्ट्री में भीषण आग लगने के बाद अफरा-तफरी, दूर से दिख रहा धुएं का गुबार, कर्मचारियों का रेस्क्यू जारी

फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर में भीषण आग लगने की खबर है। एक जूते कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग पर दमकल विभाग की टीम लगातार काबू पाने की कोशिश कर रही है। पूरी खबर पढ़ें

 
Follow :
फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर में लगी भीषण आग | Image: ANI

Faridabad Firing: फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर इंडस्ट्रियल एरिया में एक जूता कंपनी में भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि ये फैक्ट्री काफी फेमस है, जिसका नाम गुरु कपा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह करीब 8 बजे से इस भीषण आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर मौजूद है।

स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग लगने के वक्त कर्मचारी फैक्ट्री में मौजूद थे। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम वहां पहुंची और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला, फिलहाल किसी के झुलसने या किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।

June 18, 2026

आग पर काबू पाने की कोशिश जारी

दमकल विभाग की टीमें लगातार आग बुझाने की कोशिश कर रही है। फैक्ट्री से घना धुआं उठता दिख रहा है। आग की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।  लेकिन पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। मेवला महाराजपुर इलाके में ये फैक्ट्री जूते बनाने के काम करती है। सुबह के समय आग लगने की खबर फैलते ही आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। हालांकि प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई कर किसी बड़े हादसे को टाल दिया।

जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं- फायर अधिकारी

फायर अधिकारी ने बताया कि ‘आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी कारण से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पूरी घटना की जांच की जा रही है। अभी तक किसी जान-माल की हानि की कोई पुष्टि नहीं हुई है। हमारी टीम लगातार घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है।’

मालवीय नगर अग्निकांड में गई थी 21 की जान 

बतादें हाल ही में दिल्ली के मालवीय नगर में मौजूद होटल में लगी आग लगी थी, जिसमें 21 लोगों की झूलसकर मौत हो गई थी, इसके बाद दिल्ली से ही सटे फरिदाबाद में भीषण आग की खबर यकीनन परेशान कर देने वाली है। 

यह भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे को झटका, शिवसेना UBT की इमरजेंसी बैठक से 6 सांसद नदारद

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 18 June 2026 at 14:07 IST