'बाइक पर सवार एक व्यक्ति आया और फिर...', कैसे की गई सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या? चश्मदीद ने बताई आंखों देखी कहानी
चश्मदीद ने सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के खौफनाक पलों का आंखों देखा हाल बताया है। उन्होंने बताया कि कैसे रथ की गाड़ी को घेरकर उनपर सरेआम गोलीबारी की गई।
Eyewitness recounts of Suvendu Adhikari PA Murder: पश्चिम बंगाल में 'खूनी खेल' शुरू हो गया है। कोलकाता के पास मध्यमग्राम में सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनकी गाड़ी को घेरकर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं। अब इस वारदात को लेकर चश्मीदीदों ने कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं।
चश्मदीदों के मुताबिक, चंद्रनाथ रथ की बेरहमी से की गई हत्या एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई है। हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। उन्होंने पहले कार को घेरा और फिर फायरिंग शुरू कर दी।
'एक बाइक सवार ने तड़ातड़ गोलीयां दांगी'
एक चश्मदीद ने खौफनाक वारदात का आंखों देखा हाल बताते हुए कहा, 'जैसे ही चंद्रनाथ रथ की कार मेरी कार के पास से गुजरी, वह अचानक बीच रास्ते में रुक गई। तभी बाइक पर सवार एक व्यक्ति आया और कार के बाईं ओर तड़ातड़ गोलीबारी शुरू कर दी।'
‘रथ पर गोलियां बिल्कुल करीब से चलाई गई’
चश्मदीद ने बताया, 'गोलियां दागने वाला व्यक्ति काफी माहिर लग रहा था। इसके बाद वह वहां से तुरंत भाग निकला। ऐसा लग रहा था कि यह सब पहले से ही प्लान किया गया था। गोलियां बिल्कुल करीब से चलाई गई थीं।'
वारदात को कितने बजे दिया गया अंजाम?
उनके मुताबिक, उन्होंने दो राउंड गोलियों की आवाज सुनी थी। चश्मदीद ने कहा कि यह घटना रात करीब साढ़े 10 बजे से 11 बजे के बीच हुई, जो कि अस्पताल से लगभग 200-300 मीटर की दूरी पर थी। इसके बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। इस गोलीबारी में कार ड्राइवर को भी गोली लगी थी।
रेकी के बाद की हत्या को दिया अंजाम- सुवेंदु अधिकारी
वहीं पीए की हत्या को लेकर सुवेंदु अधिकारी का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने कहा कि यह एक सोची-समझी हत्या है और डीजीपी ने भी यही कहा है। 2-3 दिनों तक रेकी की गई थी और हत्या की पूरी योजना बनाई गई थी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
'रथ की हत्या 15 साल के 'महा-जंगल राज' का नतीजा'
उन्होंने आगे कहा कि हम शोक में हैं और इस घटना की निंदा करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं। दिल्ली से हमारे पूरे नेतृत्व ने इस बारे में जानकारी ली है। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने (मृतक के) परिवार और पुलिस से बात की है। विभिन्न नेता और चुने हुए विधायक अपने-अपने क्षेत्रों से यहां आए हैं। पुलिस को कुछ सबूत मिले हैं और वे जांच करेंगे। यह 15 साल के 'महा-जंगल राज' का नतीजा है। बीजेपी यहां के गुंडों को खत्म करने का काम शुरू करेगी।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 7 May 2026 at 07:49 IST