अपडेटेड 8 March 2025 at 23:23 IST

विदेश मंत्री जयशंकर ने मैनचेस्टर में भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मैनचेस्टर में भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया, जिसे उन्होंने इस क्षेत्र में बढ़ते प्रवासी समुदाय के महत्व का प्रतीक और FTA सहित आने वाले बदलावों का संकेत बताया।

Follow :  
×

Share


External Affairs Minister S Jaishankar | Image: ANI

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को मैनचेस्टर में भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया, जिसे उन्होंने इस क्षेत्र में बढ़ते प्रवासी समुदाय के महत्व का प्रतीक और भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) सहित आने वाले बदलावों का संकेत बताया।

विदेश मंत्री ने कहा कि यह उचित है कि विशाखा यदुवंशी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत की नवीनतम महावाणिज्य दूत के रूप में अपना पदभार संभालें, जो महिलाओं के मुद्दों को नीति के केंद्र में रखने में सरकार द्वारा की गई प्रगति को दर्शाता है।

उन्होंने ग्रेटर मैनचेस्टर के स्टॉकपोर्ट में वाणिज्य दूतावास भवन के उद्घाटन के बाद ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में प्रवासी समुदाय द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में भी शिरकत की।

जयशंकर ने कहा, ‘‘आज यहां मैनचेस्टर की मेरी पहली औपचारिक यात्रा इस बात को दर्शाती है कि पिछले चार दशकों में यह संबंध कितना परिपक्व हुआ है।’’

 

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 8 March 2025 at 23:23 IST