BREAKING: पंजाब से बड़ी खबर, जालंधर में BSF चौक के पास धमाके के बाद अफरा-तफरी, पहले स्कूटी में ब्लास्ट फिर लगी आग
Jalandhar BSF Headquarter Blast: अभी-अभी पंजाब से जालंधर से धमाके की खबर आ आई है। बताया जा रहा है कि जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर एक स्कूटी में धमाका हुआ है। धमाके के बाद आसपास में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Jalandhar BSF Headquarter Blast: पंजाब के जालंधर में बीएसएफ चौक के पास धमाका होने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक्टिवा में अचानक धमाका हुआ, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक धमाका होते ही एक्टिवा में आग भड़क उठी, जिसे देखकर आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
धमाके की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। फिलहाल, धमाके के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं, पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर ब्लास्ट
शुरुआती जानकारी के अनुसार जालंधर में बीएसएफ चौक के ठीक बाहर एक एक्टिवा में भीषण ब्लास्ट होने से हड़कंप मच गया। धमाका होते ही एक्टिवा में आग भड़क उठी, जिसे देखकर आसपास के लोग घबरा गए। धमाका होते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। धमाके की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की पहुंच गई।
आसपास अफरा-तफरी का माहौल
भीषण ब्लास्ट होते ही आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धमाका होते ही स्थानीय लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि, सूचना मिलते ही ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। वहीं, इस धमाके में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
जांच में जुटी पुलिस
धमाके की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। बताया जा रहा है कि इस मामले में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस और बीएसएफ के आला अधिकारी भी मामले की जांच कर रहे हैं।
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 5 May 2026 at 21:52 IST