कांग्रेस से निकाले जाने पर प्रमोद कृष्णम ने लिया संकल्प, बोले- 'मैं आजीवन PM मोदी के साथ रहूंगा'

प्रमोद कृष्णम ने पुराना इतिहास याद किया और फिर भविष्य को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने पीएम का आजीवन साथ देने का संकल्प लिया।

Follow :  
×

Share


कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने पीएम मोदी की तारीफ की। | Image: File: Facebook

Breaking News:  प्रमोद कृष्णम ने पुराना इतिहास याद किया और फिर भविष्य को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने पीएम का आजीवन साथ देने का संकल्प लिया। 

उन्होंने कहा- 16-17 साल की उम्र में मैंने जो वचन राजीव गांधी को दिया था वो आज तक निभाया है और आज इस उम्र में एक संकल्प ले रहा हूं कि मैं आजीवन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा रहूंगा।"

सचिन पायलट को बताया 'शिव'

राजस्थान से कांग्रेस विधायक सचिन पायलट का भी जिक्र कृष्णम ने किया। कहा- "सचिन पायलट का बहुत अपमान हुआ है लेकिन वे भगवान शिव की तरह जहर पिये जा रहे हैं। उसी तरह प्रियंका गांधी की भी बहुत तौहीन हो रही है... देश की आज़ादी के बाद किसी भी पदाधिकारी के सामने ऐसा नहीं लिखा गया, जो प्रियंका गांधी के सामने लिखा गया... उनके आगे लिखा गया प्रियंका गांधी, 'बिना किसी पोर्टफोलियो के महासचिव'(General Secretary without any Portfolio)...सवाल इस बात का है कि ये जो अपमान किया जा रहा है ये किसके इशारे पर हो रहा है?..."

राहुल गांधी पर जोरदार हमला

कृष्णम ने राहुल गांधी को मां बहन की तौहीन करने वाला करार दिया।  आगे कहा- जो शख्स अपनी दादी अपनी माँ और पिता के साथ सुख दुःख में खड़े रहने वाले नेताओं की इज़्ज़त नहीं करना जानता  है, गुलाम नबी आज़ाद से लेकर कमलनाथ तक भूपेंदर हुड्डा से लेकर दिग्विजय सिंह तक इसमें शामिल हैं। ये वो लोग है जिन्होंने राहुल गाँधी को ऊँगली पकड़ कर चलना सिखाया ...जो व्यक्ति इतनी बड़े नेताओं का सम्मान नहीं करना जनता है तो मुझे अपमानित किया जा रहा है तो ये कौन सी बड़ी बात है?

सनातन को मिटाने की बात पर बिफरे

कृष्णम ने महात्मा गांधी को भी याद किया। बोले- "...सवाल इस बात का है कि वो कांग्रेस जो महात्मा गांधी की कांग्रेस थी... आज उस कांग्रेस को किस रास्ते पर लाकर खड़ा किया गया है... क्या कांग्रेस में सिर्फ वो रह सकते हैं जो सनातन को मिटाने की बात करें?... मैं ये साफ कर देना चाहता हूं कि 'राम और राष्ट्र' पर समझौता नहीं किया जा सकता है। निष्कासन बहुत छोटी चीज है..."

निष्कासन का जताया आभार

कृष्णम ने कांग्रेस मुझे कई न्यूज़ चैनल के माध्यम से ये जानकारी मिली की कांग्रेस पार्टी की तरफ से चिठ्ठी जारी की जिसमें लिखा है पार्टी विरोधी  गतिविधियों के कारण मुझे 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है... सबसे पहले में  आभार व्यक्त करता हूँ उन्हों मुझे कांग्रेस से मुक्ति देने का फरमान जारी किया।  साथ ही मैं सवाल करना चाहता हूँ ऐसी कौन सी गतिविधियां है जो पार्टी के विरोध में थी और उन्हें कब पता चला क्या राम का नाम लेना पार्टी विरोधी है? क्या अयोध्या जाना पार्टी विरोधी है? क्या राम जी की प्राण प्रतिष्ठा में जाना पार्टी विरोधी है? क्या मोदी जी से या योगी जी से मिलना पार्टी विरोधी है? ये मेरे सवाल कांग्रेस के नेतृत्व से है?दूसरी मेरी प्रबल इच्छा  है भगवन राम को 14 वर्ष का वनवास दिया गया था तो एक राम भक्त को 6 साल के लिए को निकला जा रहा है इसको 14 वर्ष कर दिया जाए।

ये भी पढ़ें- Breaking News: राष्ट्रीय अस्मिता और सनातन पर समझौता नहीं'- प्रमोद कृष्णम

 

 

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 11 February 2024 at 14:13 IST