अपडेटेड 4 December 2022 at 21:05 IST
Exercise 'Agni Warrior' का 12वां संस्करण हुआ समाप्त, जानिए क्या है इस युद्ध अभ्यास की खासियत
सिंगापुर के सशस्त्र बलों और भारतीय सेना (Indian Army) के आर्टिलरी रेजीमेंट (Artillery Regiment) के बीच जारी सैन्य अभ्यास 'अग्नि वारियर (Agni Warrior)' रविवार को समाप्त हो गया।
सिंगापुर के सशस्त्र बलों (Singapore Armed Forces) और भारतीय सेना (Indian Army) के आर्टिलरी रेजीमेंट (Artillery Regiment) के बीच जारी द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास 'अग्नि वारियर (Agni Warrior)' रविवार को समाप्त हो गया। युद्ध अभ्यास 'अग्नि वारियर' का यह 12वां संस्करण था, जो महाराष्ट्र के देवलाली के फील्ड फायरिंग रेंज (Devlali's Field Firing Ranges) में खत्म हुआ। यह अभ्यास 13 नवंबर को शुरू हुआ था और इसमें फायरपावर की संयुक्त प्लानिंग शामिल थी। दोनों सेनाओं की आर्टिलरी रेजीमेंट ने नई पीढ़ी के उपकरणों के एक्जीक्यूशन और उपयोग पर अभ्यास किया।
इस युद्ध अभ्यास का मुख्य आकर्षण ज्वाइंट प्लानिंग एक्सरसाइज के लिए एक कंप्यूटर वॉर गेम में दोनों सेनाओं का पार्टिसिपेशन था। इसके अलावा, आर्टिलरी में मॉडर्न ट्रेंड और आर्टिलरी प्लानिंग प्रोसेस पर विस्तार से विशेषज्ञों ने अकादमिक चर्चाओं के संचालन के अलावा संयुक्त प्रशिक्षण चरण के एक हिस्से के रूप में टेक्नोलॉजी और आर्टिलरी ऑब्जर्वेशन सिमुलेटर (AOS) का उपयोग किया गया।
भारत की आत्मनिर्भरता का प्रदर्शन
अभ्यास 'अग्नि वारियर' में अंतिम चरण के दौरान स्वदेश निर्मित आर्टिलरी गन और हॉवित्जर तोपों को प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा, अभ्यास ने भारतीय सेना और सिंगापुर सशस्त्र बलों (SAF) के बीच प्रक्रियाओं और अभ्यासों की आपसी समझ को बढ़ाने के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया। जिससे दोनों के बीच अंतर में सुधार हुआ।
सिंगापुर सशस्त्र बल (SAF) सिंगापुर लाइट वेट हॉवित्जर, फील्ड आर्टिलरी मौसम विज्ञान प्रणाली, और भारतीय सेना के 155 मिमी फील्ड होवित्जर 77B का उपयोग ट्रेनिंग के लिए किया गया था।
यह अभ्यास 2004 से भारत में आयोजित किया जा रहा है और भारत और सिंगापुर के बीच सेना द्विपक्षीय समझौते के दायरे में आयोजित किया जाता है। Ex-अग्नि वारियर के नए संस्करण में दोनों सेनाओं के 270 कर्मी शामिल हैं। अभ्यास के समापन समारोह में भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त वोंग वाई कुएन और भारतीय सेना के स्कूल ऑफ आर्टिलरी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एस हरिमोहन अय्यर ने भाग लिया। दोनों सेनाओं के सेवारत अधिकारियों में सिंगापुर के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।
Published By : Nripendra Singh
पब्लिश्ड 4 December 2022 at 21:04 IST