अपडेटेड 23 February 2024 at 14:02 IST
फिर सुर्खियों में बरेली की साक्षी! MLA पिता से बगावत कर ड्राइवर से की लव मैरिज, अब घर में छिड़ी जंग
सोशल मीडिया पर साक्षी मिश्रा फिर सुर्खियां बटोर रही हैं। खबर वायरल है कि उन्होंने अब ससुराल वालों के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
Sakshi Mishra: साक्षी मिश्रा को लेकर एक खबर वायरल हो रही है। दावा कि पिता से बगावत करने वाली बिटिया ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। अपनी शिकायत लेकर वो सीधे बरेली के एसएसपी के पास पहुंचीं। शिकायती पत्र में बताया कि ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं।
ये भी कि सौतेली सास, ननद, देवर -देवरानी और ससुर का नाम लिखा है। 10 लाख रुपए और कार की डिमांड की जा रही है।
ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप
साक्षी ने आरोप लगाया है कि उसके ससुर, सौतेली सास, ननद, ननद और दादी सास ने कार और 10 लाख रुपए की मांग की। दहेज के रूप में ससुराल वालों का कहना है कि हमने सोचा था कि विधायक की बेटी है तो भविष्य में खूब दहेज मिलेगा। दहेज न मिलने पर ससुराल वाले घर से निकालने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने जांच के आदेश दे दिए हैं। खबर वायरल होते ही लोग पूछ रहे हैं कि जानते हैं कौन है साक्षी मिश्रा!
साक्षी कौन?
बरेली में बीजेपी के पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल (Pappu Bhartaul) की बेटी है साक्षी मिश्रा। जिन्होंने घरवालों के खिलाफ जाकर एक दलित युवक से प्रेम विवाह किया था। सोशल मीडिया पर इसका ऐलान कर पति अजितेश और अपनी जान को खतरे में बताया था। साक्षी मिश्रा 3 जुलाई, 2019 को अपने विधायक पिता पप्पू भरतौल के घर से भाग गई थीं। पिता उस समय बिथरी-चैनपुर विधानसभा सीट से सिटिंग MLA थे। शादी के हफ्ते भर बाद 10 जुलाई को साक्षी और अजितेश ने विधायक परिवार से जान के खतरे का आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर रिलीज किया था।
फिर 11 जुलाई को एक और वीडियो साझा किया। जिसमें सीधे सीधे पिता, भाई विक्की और पिता के करीबी राजीव राणा पर गंभीर आरोप लगाए। वो दोनों वीडियो भी काफी वायरल हुए। मामले ने तूल पकड़ा। सियासी हंगामा बरपा हालांकि पिता ने इसे बेबुनियाद आरोप बताया। इस वाकए से उनके राजनीतिक करियर को काफी नुकसान पहुंचा। 2022 में टिकट न मिलने का कारण भी ये घटनाक्रम रहा। टिकट कटने के बाद पप्पू भरतौल ने फेसबुक पर इमोशनल पोस्ट डाला- लिखा था- "रामराज्य में जनक हार गया।"
Published By : Kiran Rai
पब्लिश्ड 23 February 2024 at 14:02 IST