J&K: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 1 आतंकी ढेर,गोली लगने से 1 जवान भी घायल
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लोलाब इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मंगलवार रात से ही मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया है।
- भारत
- 2 min read
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लोलाब इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मंगलवार रात से ही मुठभेड़ जारी है। इलाके में दोनों और से रूक-रूककर गोलीबारी हो रही है। खबर मिल रही है कि मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया है। वहीं, गोली लगने से एक जवान भी घायल बताया जा रहा हैं।
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लोलाब इलाके में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया। सुरक्षा बलों को कुपवाड़ा के लोलाब में त्रिमुखा टॉप के पास आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिली जिसके बाद अभियान शुरू किया गया जो अबतक जारी है।
कुपवाड़ा मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर
भारतीय सेना के चिनार कॉर्प्स ने ट्वीट कर बताया, "कुपवाड़ा के कोवुत क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष इनपुट के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा 23 जुलाई से 24 जुलाई तक एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था। 24 जुलाई को तंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी ढेर हो गया है।
कुपवाड़ा मुठभेड़ में 1 जवान घायल
कुपवाड़ा मुठभेड़ में गोली लगने से एक जवान घायल हो गया है। इलाके में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है। 23 जुलाई को ही कुपवाड़ा के साथ-साथ पुंछ के बट्टल सेक्टर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हो गया था। बाद में इलाज के दौरान जवान शहीद हो गया। सेना का सर्च ऑपरेशन इलाके में जारी है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 24 July 2024 at 09:09 IST