अपडेटेड 13 June 2025 at 13:32 IST

BREAKING: पंजाब के पठानकोट में एयरफोर्स के अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेसी लैंडिंग, मची अफरा-तफरी

Pathankot News: पंजाब के पठानकोट में अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हेलीकॉप्टर इंडियन एयरफोर्स का है। फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

Follow :  
×

Share


Apache Helicopter Emergency Landing in Pathankot | Image: X

Helicopter Emergency Landing in Pathankot: पंजाब के पठानकोट से बड़ी खबर आ रही है। यहां इंडियन एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्‍टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पठानकोट के नंगलपुर थाने के अधीन पड़ते गांव हलेड़ में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की बात सामने नहीं आई है।

इससे पहले यूपी के सहारनपुर में भी अपाचे हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग कराई गई थी। एक हफ्ते के अंदर इसकी यह दूसरी इमरजेंसी लैंडिंग है।

एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर ने पठानकोट से ही उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही गांव में खुले मैदान में इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग क्यों हुई? इसको लेकर फिलहाल कोई जानकारी अबतक सामने नहीं आई है। 

फौरन इलाके की घेराबंदी कर दी गई। वहीं, हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के बाद ग्रामीण इसे देखने मौके पर इकट्ठा हो गए। अबतक तो वायुसेना या फिर जिला प्रशासन ने आपातकालीन लैंडिंग के कारण के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 

सहारनपुर में अपाचे हेलीकॉप्टर की हुई थी आपातकालीन लैंडिंग

इससे पहले 6 जून को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में IAF के अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। थाना चिलकाना क्षेत्र के यमुना तटवर्ती गांव जोधेबांस में अचानक आई तकनीकी खराबी के चलते हेलीकॉप्टर को लैंड कराना पड़ा था। 

अहमदाबाद हादसे में 265 लोगों की मौत

गौरतलब है कि अपाचे हेलीकॉप्‍टर को भी वो बोइंग कंपनी ही बनाती है, जिसका प्लेन गुरुवार (12 जून) को अहमदाबाद में क्रैश हो गया। दर्दनाक हादसे में 265 लोगों की जान चली गई। विमान में सवार 242 में से 241 लोगों ने अपनी जान गंवाई। जो प्लेन हादसे का शिकार हुआ वो एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान था। हादसे में विमान उड़ा रहे पायलट समेत सभी क्रू मेंबर भी मारे गए। 

यह भी पढ़ें: Plane Crash: आसमान से थीं मोहब्बत, वहीं ली आखिरी सांस... एयर होस्टेस रोशनी सोंघरे ने गंवाई जान, इंस्टाग्राम पर थी तगड़ी फॉलोइंग
 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 13 June 2025 at 13:07 IST