वॉशरूम में मिला धमकी भरा नोट: बेंगलुरु से लखनऊ जा रही IndiGo फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप
बेंगलुरु से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जा रही इंडिगो फ्लाइट को उड़ान के दौरान धमकी मिली, जिसके बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद तुरंत विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
- भारत
- 2 min read
शनिवार, 7 नवंबर की रात को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (टर्मिनल 1) पर पूरी इमरजेंसी घोषित कर दी गई, जब लखनऊ जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट के टॉयलेट के अंदर एक संदिग्ध हाईजैक धमकी का मैसेज मिला।
इंडिगो की फ्लाइट 6E-451 बेंगलुरु से लखनऊ जा रही थी, तभी क्रू मेंबर्स को एयरक्राफ्ट के वॉशरूम में धमकी भरा नोट मिला। सख्त सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, पायलटों ने तुरंत एयरक्राफ्ट को वापस बेंगलुरु मोड़ दिया ताकि सिक्योरिटी प्रोसेस शुरू हो सकें और किसी भी खतरे में टाला जा सकें।
वॉशरूम में मिला धमकी भरा नोट
समाचार एजेंसी के अनुसार क्रू मेंबर्स को एयरक्राफ्ट के वॉशरूम में धमकी भरा नोट मिला, जिसके बाद तुरंत पायलटों ने एयरक्राफ्ट को वापस बेंगलुरु मोड़ दिया और लैंड कराया। लैंडिंग के बाद, एयरपोर्ट के सिक्योरिटी कर्मचारियों और एविएशन लॉ एनफोर्समेंट अधिकारियों ने एयरक्राफ्ट को कंट्रोल कर लिया, और उसे अलग करके पूरी तरह से एंटी-सैबोटेज और सेफ्टी जांच की। अभी बोर्ड पर मिले थ्रेट मैसेज के ओरिजिन और ऑथर का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।
IndiGo की तरफ से प्रेस रिलीज में क्या कहा गया?
सुरक्षा खतरे पर बात करते हुए, इंडिगो के प्रवक्ता ने एक आधिकारिक प्रेस बयान जारी किया। बयान में कहा गया, "7 नवंबर 2026 को बेंगलुरु से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 451 में सिक्योरिटी खतरे की खबर मिली थी। स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के मुताबिक, संबंधित अधिकारियों को तुरंत बताया गया और पायलटों ने प्रोटोकॉल के मुताबिक, ज़रूरी सिक्योरिटी चेक करने के लिए वापस अपने मूल स्थान पर जाने का फैसला किया।"
किसी के हताहत होने की खबर नहीं
हालांकि, इस आनन-फानन में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। IndiGo की तरफ से आगे कहा गया कि ज़रूरी क्लियरेंस मिलने के बाद फ़्लाइट अपनी यात्रा फिर से शुरू करेगी। इंडिगो में हमारे कस्टमर्स, क्रू और एयर क्राफ़्ट की सेफ्टी और सिक्योरिटी हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।"
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 8 November 2026 at 07:12 IST