अपडेटेड 27 February 2025 at 18:13 IST

ओडिशा में बिजली दरें बढ़ने पर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन की दी चेतावनी

कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को चेतावनी दी कि यदि आगामी वित्त वर्ष 2025-26 से राज्य में बिजली दरों में बढ़ोतरी की गई तो पूरे ओडिशा में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Follow :  
×

Share


ओडिशा में में बढ़ी बिजली दर | Image: AI

कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को चेतावनी दी कि यदि आगामी वित्त वर्ष 2025-26 से राज्य में बिजली दरों में बढ़ोतरी की गई तो पूरे ओडिशा में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पंचानन कानूनगो ने बृहस्पतिवार को प्रेस वार्ता में कहा कि ओडिशा विद्युत नियामक आयोग (ओइआरसी) में बिजली दर बढ़ाने को लेकर सुनवाई चल रही है।

उन्होंने बताया कि विभिन्न बिजली आपूर्ति हितधारकों ने बिजली दरों में बढ़ोतरी के लिए ओईआरसी के समक्ष अपनी मांगें प्रस्तुत की हैं और आयोग उनकी याचिकाओं पर सार्वजनिक सुनवाई कर रहा है। इसलिए घरेलू उपभोक्ताओं के बीच यह आशंका है कि इस बार बिजली दरों में बढ़ोतरी हो सकती है। कानूनगो ने आरोप लगाया कि बिजली की थोक आपूर्ति करने वाली कंपनी और वितरण कंपनियां राज्य में बिजली दरों में बढ़ोतरी की मांग कर रही हैं।

बिजली दरें बढ़ने पर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन की दी चेतावनी

उन्होंने कहा, ‘वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने ओडिशा के लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया था। लेकिन अब मुफ्त बिजली देने के बजाय शुल्क में 12.42 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया है। हम पहले ही सरकार को चेतावनी देते हैं कि बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी न की जाए।’ कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि बिजली दरों में एक पैसे की भी बढ़ोतरी हुई तो कांग्रेस पार्टी, पार्टी के छात्र, महिला और युवा शाखाएं उपभोक्ताओं के साथ मिलकर पूरे राज्य में आंदोलन शुरू करेंगी।

 

यह भी पढ़ें: संभल जामा मस्जिद में ASI की टीम, पुताई को लेकर HC के आदेश पर किया सर्वे

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 27 February 2025 at 18:13 IST