अपडेटेड 10 October 2023 at 10:23 IST

Ekadashi Niyam: सिर्फ चावल ही नहीं एकादशी पर इन चीजों को भी खाने की न करें भूल, नहीं तो पड़ सकता है पछताना

विष्णु भगवान को समर्पित एकादशी का व्रत बहुत ही खास माना जाता है, लेकिन इस व्रत के कुछ नियम होते हैं जिनका पालन करना बहुत ही जरूरी होता है। 

Follow :  
×

Share


Ekadashi Par Kya Nahi Khana Chaiye image- freepik | Image: self

Ekadashi Par Kya Nahi Khana Chaiye: जगत के पालन हार भगवान विष्णु को बृहस्पतिवार के साथ-साथ एकादशी का दिन भी समर्पित है, जिसका बेहद खास महत्व माना जाता है। इस दिन लोग विष्णु जी की पूजा अर्चना करते हैं और व्रत भी रखते हैं। मान्यता है कि एकादशी पर विष्णु भगवान की पूजा और व्रत करने पर व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन कुछ नियमों का खास ध्यान रखना होता है। इसी में कुछ चीजों को खाना वर्जित माना गया है, जिसे भूलकर भी एकादशी के दिन नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें एकादशी के दिन नहीं खाना चाहिए।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • एकादशी का महत्व क्या है?
  • एकादशी पर चावल क्यों नहीं खाना चाहिए?
  • एकादशी पर क्या-क्या नहीं खाना चाहिए?

एकादशी का महत्व क्या है?

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस व्रत से पाप कर्मों का नाश होता है और अक्षय पुण्यफल की प्राप्ति होती है। इसलिए हर महीने दोनों एकादशियों का व्रत रखने का विधान है। वहीं अगर कोई व्यक्ति हर महीने व्रत नहीं रखता है तो साल में एक बार पड़ने वाली निर्जला और देव उठनी एकादशी का व्रत जरूर रखना चाहिए। 

एकादशी पर चावल क्यों नहीं खाना चाहिए?

शास्त्रों के मुताबिक Ekadashi के दिन जो व्यक्ति चावल खाता हैं अगले जन्म में उसका जन्म रेंगने वाले जीव की योनि में होता है। वहीं ये भी कहा जाता है कि भगवान विष्णु की किसी भी पूजा में चावल नहीं खाना चाहिए। 

एकादशी पर क्या-क्या नहीं खाना चाहिए?

एकादशी में भूलकर भी न खाएं जौ
शास्त्रों में एकादशी के दिन कई चीजों को खाना वर्जित माना गया है, जिसमें चावल के अलावा जौ भी शामिल है। मान्यता है कि जौ महर्ष‌ि मेधा के शरीर से उत्पन्न हुआ माना जाता है इसल‌िए एकादशी के द‌िन जौ खाना भी शास्‍त्रों के अनुसार सही नहीं है।

सेम का न करें सेवन
ब्रह्मवैवर्त पुराण के ब्रह्मखंड के मुताबिक एकादशी के दिन सेम का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इस दिन सेम का सेवन करना संतान के लिए अशुभ होता है। 

प्याज-लहसुन
एकादशी के दिन लहसुन-प्याज नहीं खाना चाह‌िए। इसकी वजह यह है क‌ि गंध युक्त और मन में काम भाव बढ़ाने की क्षमता के कारण इसे अशुद्ध माना गया है।

पान नहीं खाना चाहिए
एकादशी पर पान खाने की भी मनाही है। ऐसी मान्यता है कि एकादशी पर पान खाने से राजसी प्रवृत्ति बढ़ती है जिससे मन में गलत विचार आते हैं, यही विचार बुरे कामों की ओर प्रेरित करते हैं, इसलिए एकादशी पर पाने खाने की मनाही है।

यह भी पढ़ें... Indira Ekadashi: पितृ पक्ष में भगवान विष्णु को करना चाहते हैं प्रसन्न, तो इन मंत्रों का जरूर करें जाप

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

यह भी पढ़ें... Dev Uthani Ekadashi 2023: कब है देवउठनी एकादशी? इस दिन रखा जाएगा व्रत, ये है पूजा का शुभ मुहूर्त

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 10 October 2023 at 10:17 IST