अपडेटेड 3 February 2026 at 16:19 IST

राहुल गांधी के बयान को लेकर लोकसभा में जमकर हंगामा, चेयर की तरफ कागज फेंकने पर एक्शन, विपक्ष के 8 सांसद सस्पेंड

लोकसभा में हंगामे और चेयर की तरफ कागज फेंकने की घटना पर अनुशासनहीनता मानते हुए स्पीकर ने 8 विपक्षी सांसदों को मौजूदा बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया है।

Follow :  
×

Share


चेयर की तरफ कागज फेंकने पर एक्शन, विपक्ष के 8 सांसद सस्पेंड | Image: Sansad TV

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के संबोधन के दौरान मंगलवार को जोरदार हंगमा हुआ। विपक्ष के सांसदों ने स्पीकर के आसन की तरफ पेपर उछाले। अब विपक्षों सासंदों के आचरण पर स्पकीर ओम बिरला ने कड़ा रुख अपनाया है। अनुशासनहीनता मानते हुए स्पीकर ने 8 विपक्षी सांसदों को मौजूदा बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया है।

संसद की कार्यवाही के दौरान मंगलवार को भी लोकसभा में विपक्षों सांसदों ने जमकर बवाल काटा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाषण के दौरान हंगामे के बीच विपक्षी सांसद टेबल पर चढ़ गए और स्पीकर के आसन की ओर पेपर फेंकने लगे। राहुल गांधी के बोलने के दौरान स्पीकर के टोके जाने पर विपक्षी सांसद नाराज थे। अब विपक्षी सांसदों के व्यवहार पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कड़ा रुख अपनाते हुए आठ सांसदों को निलंबित कर दिया है। 

विपक्षी के ये आठ 8 सांसद हुए निलंबित

लोकसभा में हंगामे और चेयर की तरफ कागज फेंकने की घटना के सिलसिले में, हिबी ईडन, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, मणिक्कम टैगोर, गुरजीत सिंह औजला, किरण कुमार रेड्डी, प्रशांत पाडोले, एस. वेंकटेशन और डीन कुरियाकोस समेत कुल 8 सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया है।

कांग्रेस सांसदों के सस्पेंशन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

स्पीकर के एक्शन के खिलाफ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और दूसरे कांग्रेस सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर लोकसभा से 8 कांग्रेस सांसदों के सस्पेंशन और भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने इस कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार को चुनौती दी थी। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, सरकार उन्हें रोक रही है। अगर सरकार में हिम्मत है तो सांसदों को निलंबित करके दिखाए।'

सस्पेंड होने पर क्या बोले कांग्रेस सांसद हिबी ईडन

लोकसभा से सस्पेंड होने के बाद कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने कहा, "विपक्ष के नेता ने साफ तौर पर बताया कि वह संसद के अंदर क्यों नहीं बोल पा रहे हैं ऐसा इसलिए है क्योंकि प्रधानमंत्री ने अमेरिका के सामने जिस तरह से सरेंडर किया है, ट्रेड एग्रीमेंट कैसे साइन हुआ, और ट्रेड एग्रीमेंट में जो गड़बड़ियां हुई हैं। एपस्टीन एक ऐसा मामला है जिस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए, लेकिन इन सभी बातों पर चर्चा नहीं हुई है। हम सदन के अंदर और बाहर अपना विरोध जारी रखेंगे। हमारे आठ सांसद सस्पेंड हो गए हैं, लेकिन हम संसद के अंदर और बाहर अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।"
 

लोकसभा में क्यों मचा हंगामा?

संसद की कार्यवाही आज भी सुचारू रूप से नहीं चल सकी। दोपहर 2 बजे जब सदन की कार्यवाहरी फिर से शुरू हुई तो राहुल गांधी ने अपना भाषण देने शुरू किया। वो कल की तरह मंगलवार को भी चीन और अमेरिका डील का मुद्दा उठाए। जैसे ही राहुल ने चीन के मुद्दे पर बोलने शुरू किया, सत्ता पक्ष के सांसदों ने विरोध जताया। वहीं, पीठासीन स्पीकर ने बार-बार राहुल को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलने को कहा। स्पीकर के बार-बार टोके जाने से कांग्रेस सासंदों ने हंगामा शुरू कर दिया। 

यह भी पढ़ें:  'वॉशिंगटन में मोगैंबो खुश हुआ...', भारत-US ट्रेड डील पर भड़की कांग्रेस
 


 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 3 February 2026 at 15:52 IST