BREAKING: कुणाल घोष के बाद TMC नेता सौमित्र बनर्जी पर अंडों से ताबड़तोड़ हमले, कोर्ट ले जाते समय मारे थप्पड़, चोर-चोर के नारे लगाए; VIDEO

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस नेताओं के खिलाफ विरोध जारी है। अब कुणाल घोष के बाद तृणमूल के युवा नेता सौमित्र बनर्जी पर अंडे फेंके गए हैं।

 
Follow :

Soumitra Banerjee attacked with Eggs: पश्चिम बंगाल में TMC की हार और फिर सांसदों-विधायकों की बगावत से जूझ रही ममता बनर्जी के नेताओं को एग अटैक का सामना करना पड़ रहा है। अब तृणमूल के युवा नेता सौमित्र बनर्जी पर अंडे फेंके गए हैं। यह घटना उस समय हुई जब पुलिस उन्हें कोर्ट ले जा रही थी।

मंगलवार (16 जून) को बंगाल के रानीगंज में सौमित्र बनर्जी पर हमला हुआ है। पुलिस सौमित्र बनर्जी को कोर्ट लेकर जा रही थी, तभी कुछ लोगों ने उन पर धावा बोल दिया। उन्होंने बीच सड़क सौमित्र बनर्जी पर एकाएक अंडे बरसाए। इस दौरान वह बचते नजर आए। इतना ही नहीं, उन्हें देखकर 'चोर-चोर' के नारे भी लगाए गए। 

सौमित्र को जीप में बैठाकर बचाना पड़ा

हालांकि, सौमित्र बनर्जी को पकड़कर आनन-फानन में पुलिस जीप में बैठाया गया। इसके बाद उन्हें सुरक्षित कोर्ट पहुंचाया। सौमित्र बनर्जी को बीजेपी नेता रवि केशरी की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन पर BJP कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप है। 

June 16, 2026

कुणाल घोष पर सड़े अंडे से हमला

इससे पहले, सोमवार (15 जून) तृणमूल कांग्रेस के विधायक कुणाल घोष पर सड़े अंडे फेंकने की घटना सामने आई थी। घोष जब टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के घर से निकल ही रहे थे तभी एक युवक ने उन पर अंडा फेंक दिया। हालांकि, घोष ने हमले को लेकर कालीघाट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की है।

घोष ने एग अटैक को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

कुणाल घोष ने अपने पर हुए हमले को लेकर कहा था, 'मैं ममता बनर्जी के घर एक मीटिंग में शामिल होने आया था। मीटिंग के बाद जब मैं बाहर निकल रहा था, तो रोज की तरह पत्रकारों ने मुझसे इंटरव्यू के लिए कहा। इसलिए मैं उनके सवालों का जवाब दे रहा था। मेरा पूरा ध्यान पत्रकारों पर था। उसी समय दो लड़कों ने मुझे निशाना बनाया और मुझ पर अंडा फेंका। उनमें से एक ने अंडा फेंका। मैंने अपनी आंख बचा ली, वरना वह खराब हो सकती थी।'

उन्होंने आगे कहा, 'ममता बनर्जी को Z कैटेगरी की सुरक्षा मिलती है, फिर भी उनके घर के पास ऐसी घटना हुई; यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। इसे जनता का गुस्सा न कहें, वे BJP के दो उपद्रवी थे। मैं किसी से नहीं डरता। उस समय पुलिस मौजूद थी, लेकिन उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया। मैंने पुलिस कमिश्नर और दूसरे अधिकारियों को शिकायत दी है। लेकिन मैं एक बात कहना चाहता हूं कि इस तरह की घटना मुझे रोक नहीं सकती।'

यह भी पढ़ें: 'बीजेपी के गुंडों ने अंडे फेंके, पुलिस देखती रही...', ममता बनर्जी के घर के बाहर TMC विधायक कुणाल घोष पर हुआ हमला, तो भड़क उठे कल्याण बनर्जी


 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 16 June 2026 at 14:30 IST