UPCISB Recruitment 2026: ग्रेजुएट कैंडिडेट के पास सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, क्लर्क और जेई सहित 2000 से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती; यहां से भरें फॉर्म

UPCISB Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए सहकारी संस्था सेवा बोर्ड (UPCISB) ने नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। हाल ही में जारी 2026 अधिसूचना के अनुसार, बोर्ड ने कुल 2085 रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती प्रदेश की विभिन्न सहकारी संस्थाओं और बैंकों में मानव संसाधन की कमी को पूरा करने के लिए की जा रही है।

Follow :  
×

Share


UPCISB Recruitment 2026 | Image: Meta AI

UPCISB Recruitment 2026:  उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश सहकारी संस्था सेवा बोर्ड (UPCISB) ने वर्ष 2026 के लिए विभिन्न श्रेणियों में कुल 2085 रिक्त पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती बैंकिंग और गैर-बैंकिंग दोनों क्षेत्रों के साथ-साथ तकनीकी सेवाओं के लिए भी निकाली गई है।

अगर आप उत्तर प्रदेश की सहकारी संस्थाओं में प्रबंधक, सहायक या अभियंता के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए ही है।

UPCISB में आवेदन की तिथि

UPCISB द्वारा जारी इस विज्ञापन के तहत प्रबंधक, जूनियर प्रबंधक, सहायक, कैशियर, अभियंता, स्टेनोग्राफर और टाइपिस्ट जैसे विविध पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
आवेदन शुरू होने की तिथि: 25 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 15 मई 2026
आवेदन का माध्यम: केवल ऑनलाइन (आधिकारिक वेबसाइट के जरिए)

आवेदन के लिए योग्यता जानें 

प्रबंधक (श्रेणी-1)- प्रबंधक पद के लिए उम्मीदवार के पास बी.कॉम में 55% अंक या अर्थशास्त्र/गणित/सांख्यिकी विषय में स्नातक की डिग्री 55% अंकों के साथ तथा कंप्यूटर विज्ञान में ओ लेवल डिग्री होना आवश्यक है।
जूनियर मैनेजर (श्रेणी-2)- जूनियर मैनेजर के लिए बी.कॉम में 55% अंक या बी.टेक (सीएस/आईटी), बीसीए, एमसीए अथवा बैंकिंग/वित्त/एचआर में बीबीए/एमबीए की डिग्री होना आवश्यक है।
सहायक/कैशियर (श्रेणी-3)- सहायक/कैशियर पद के लिए स्नातक की डिग्री 55% अंकों के साथ तथा सीसीसी कंप्यूटर प्रमाणपत्र होना जरूरी है।
सहायक अभियंता (सिविल) (श्रेणी-2)- सहायक अभियंता सिविल पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री आवश्यक है।
जूनियर इंजीनियर (सिविल) (श्रेणी-3)- जूनियर इंजीनियर के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या स्नातक की डिग्री होना जरूरी है।
स्टेनोग्राफर (श्रेणी-3)- स्टेनोग्राफर पद के लिए स्नातक के साथ हिंदी/अंग्रेजी शॉर्टहैंड (80 शब्द प्रति मिनट), टाइपिंग (30/40 शब्द प्रति मिनट) और सीसीसी प्रमाणपत्र आवश्यक है।
सहायक लेखाकार (श्रेणी-3)- सहायक लेखाकार के लिए बी.कॉम में 50% अंक तथा सीसीसी या ‘ओ’ लेवल कंप्यूटर कोर्स होना जरूरी है।

कितना लगेगा रजिस्ट्रेशन फीस?

इस भर्ती में परीक्षा शुल्क अलग-अलग श्रेणियों के लिए तय किया गया है। 
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को ₹250 शुल्क देना होगा, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है। वहीं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को भी 500 रुपये का शुल्क देना होगा, जो अनारक्षित श्रेणी के अनुसार लिया जाएगा।

आवेदन कैसे करें? (Step-by-Step Guide)

उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मंडल (UPCISCB) में आवेदन करने के लिए इन चरणों का पालन करें। 
सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट upciscb.up.gov.in पर लॉग ऑन करें।
होमपेज पर उपलब्ध “Recruitment 2026” या “Apply Online” के लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो 'New Registration' पर क्लिक कर अपनी बुनियादी जानकारी भरें और अपनी लॉगिन आईडी व पासवर्ड प्राप्त करें।
अपनी आईडी से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य आवश्यक दस्तावेजों को निर्धारित साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
अपनी श्रेणी (Category) के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन (Net Banking/UPI/Card) भुगतान करें।
फॉर्म को सबमिट करने से पहले एक बार 'Preview' बटन पर क्लिक कर सभी जानकारियों की दोबारा जांच कर लें। अंत में फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें - 'तेरे इश्क में तबाह हूं मैं...' पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का छलका दर्द, तलाक की लंबी कानूनी लड़ाई के बीच शेयर किया इमोशनल मैसेज

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 16 April 2026 at 10:44 IST