अपडेटेड 4 September 2025 at 11:18 IST

Teacher Day Speech 2025 In Hindi: शिक्षक दिवस के मौके पर देना चाहते हैं बेहतरीन स्पीच तो इन सैंपल की मदद से करें तैयारी

Teacher Day Speech 2025 In Hindi: शिक्षक दिवस के मौके पर अगर आप भी अपने टीचर के लिए स्पीच तैयार कर रहे हैं तो ये लेख आपके लिए ही है। हम आपको इसमें सरल भाषा में टीचर के लिए भाषण लिखने के कुछ सैंपल बताएंगे। जिसकी मदद से आप अपने टीचर के लिए बढ़िया स्पीच तैयार कर सकते हैं।

Follow :  
×

Share


Teacher Day Speech 2025 In Hindi | Image: Freepik

Teacher Day Speech 2025 In Hindi: हर साल शिक्षक दिवस 05 सितंबर को सम्मान और श्रद्धा के साथ पूरे देश में मनाया जाता है। इस दिन को भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पूरे धूमधाम के साख मनाते हैं। इस दिन सभी विद्यार्थी अपने शिक्षक के प्रति सम्मान प्रकट करते हैं और उनका धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने जीवन में सही दिशा दिखाई।

 शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं देते हैं, बल्कि जीवन के हर पहलू को कैसे जीना है, इसके बारे में भी बताते हैं। आपको बता दें, शिक्षक दिवस हर साल 05 सितंबर को मनाया जाता है। 
अब ऐसे में अगर आपमें से कोई छात्र अपने टीचर के लिए स्पीच तैयार कर रहे हैं तो यह लेख आपके लिए ही है। 

आइए इस लेख में विस्तार से शिक्षक दीवस स्पीच किस तरह लिखना है, इसके बारे में जानते हैं।

शिक्षक दीवस स्पीच की शुरुआत कैसे करें?

  • आदरणीय प्रधानाचार्य जी, सम्मानीय शिक्षकगण, और मेरे प्यारे साथियों आप सभी को मेरा नमस्कार।
  • आज हम सभी यहां एक बहुत ही खास अवसर पर आए हुए हैं। 
  • शिक्षक दिवस, यह दिन हमारे जीवन के उन महान व्यक्तित्वों को समर्पित है जिन्होंने हमें सिखाया, संभाला और एक अच्छा इंसान बनाया है।

इन बातों को अपने स्पीच में जरूर करें शामिल 

  • डॉ. राधाकृष्णन का परिचय- उनके विचार और शिक्षा के प्रति उनका समर्पण।
  • अपने किसी प्रिय शिक्षक के बारे में लिखें और पूरे भावना के साथ इस स्पीच को बोलें। 
  • शिक्षक की भूमिका पर विचार - शिक्षक कैसे हमारे व्यक्तित्व को गढ़ते हैं। आप इसके बारे में अच्छे से लिख सकते हैं। 
  • आज के बदलते दौर में शिक्षकों की भूमिका जैसे कि ऑनलाइन शिक्षा, तकनीक और नई चुनौतियां क्या-क्या सामना करना पड़ता है। इसके बारे में लिखें। 

इसे जरूर पढ़ें - Morning Sprouts Benefits: सुबह नाश्ते में जरूर खाएं ये 5 तरह के हेल्दी स्प्राउट्स, शरीर रहेगा फिट और एनर्जेटिक

  • किस शिक्षक ने आपका क्या मार्गदर्शन किया। आप इसके बारे में 5-6 लिख सकते हैं।

स्पीच का समापन कैसे करें? 

आखिर में आप स्पीच का समापन करने के दौरान यह बोल सकते हैं कि एक शिक्षक सा स्थान माता-पिता के समान होता है। वे निस्वार्थ भाव से हमें शिक्षा देकर हमारे भविष्य को संवारते हैं। हम सबका दायित्व है कि हम उन्हें वह सम्मान दें जिसके वे हकदार हैं।
आप सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। धन्यवाद…

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 4 September 2025 at 11:18 IST