Sarkari Naukri 2026: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, SSC CGL भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द, जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य डिटेल

Sarkari Naukri 2026: SSC जल्द ही CGL 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही आयोग की नई आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Follow :  
×

Share


SSC CGL 2026 Notification | Image: SSC CGL

Sarkari Naukri 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) बहुत जल्द लाखों ग्रेजुएट युवाओं का इंतजार खत्म करने वाला है। ऐसी अटकलें हैं कि SSC संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (Combined Graduate Level Examination) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही आयोग की नई आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह परीक्षा केंद्र सरकार के अधीन आने वाले विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' के पदों पर नियुक्ति का सबसे बड़ा माध्यम है।

किन-किन पदों पर होगी भर्ती?

SSC CGL के जरिए प्रशासन और वित्त क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित पदों को भरा जाता है। इसमें केंद्रीय सचिवालय, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और विदेश मंत्रालय (MEA) में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO), इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर और प्रिवेंटिव ऑफिसर, जूनियर सांख्यिकी अधिकारी (JSO) और CBDT या CBIC विभागों में टैक्स असिस्टेंट के पद शामिल हैं। 

योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन (स्नातक) की डिग्री होनी चाहिए। जूनियर सांख्यिकी अधिकारी (JSO) जैसे विशिष्ट पदों के लिए 12वीं में गणित में 60% अंक या ग्रेजुएशन में सांख्यिकी (Statistics) विषय होना अनिवार्य है।

वहीं, आयु की बात करें तो पदों के अनुसार न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष तक निर्धारित है। आरक्षित वर्गों (OBC, SC, ST, PwD) को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कैसा होगा परीक्षा पैटर्न?

SSC CGL की चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से दो चरणों में विभाजित है-

  • टियर-1 (Tier-I): यह एक कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग परीक्षा (CBT) है। इसमें जनरल इंटेलिजेंस, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन और जनरल अवेयरनेस से सवाल पूछे जाते हैं।
  • टियर-2 (Tier-II): टियर-1 पास करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होते हैं। इसी के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। इसमें गणित, अंग्रेजी, रीजनिंग और सामान्य ज्ञान के साथ-साथ कंप्यूटर ज्ञान का परीक्षण भी किया जाता है।
  • स्किल टेस्ट: कुछ विशेष पदों के लिए डाटा एंट्री स्पीड टेस्ट (DEST) या टाइपिंग टेस्ट अनिवार्य होता है।

SSC CGL 2026 के लिए कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें ताकि नोटिफिकेशन जारी होते ही वे समय पर आवेदन कर सकें। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • यदि आप नए यूजर हैं, तो 'One Time Registration' (OTR) पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • 'Latest Notifications' टैब में CGL Exam 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें और फोटो-हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क (सामान्य/OBC के लिए ₹100, महिला और आरक्षित वर्ग के लिए निशुल्क) का भुगतान करें।
  • फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट ले लें।

ये भी पढ़ें:  UP Police Bharti 2026: CM योगी का बड़ा तोहफा, यूपी पुलिस में 81,000 पदों पर होगी सीधी भर्ती; जानें पूरी प्रक्रिया

Published By : Shashank Kumar

पब्लिश्ड 3 April 2026 at 23:11 IST