अपडेटेड 12 March 2026 at 17:59 IST

Sarkari Naukri 2026: इस राज्य में पुलिस कॉन्स्टेबल के 3298 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास युवा कर सकते हैं अप्लाई, जानें प्रोसेस

Sarkari Naukri 2026: पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। क्योंकि पुलिस विभाग की ओर से जिला पुलिस और सशस्त्र पुलिस कैडर में कॉन्सटेबल के 3298 रिक्त पदों पर भर्ती निकली है

Follow :  
×

Share


Sarkari Naukri 2026 | Image: Republic

Sarkari Naukri 2026: पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए पंजाब पुलिस विभाग ने बड़ी खुशखबरी दी है। पुलिस विभाग की ओर से जिला पुलिस और सशस्त्र पुलिस कैडर में कॉन्सटेबल के रिक्त पदों पर भर्ती निकली है, जिसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी 30 मार्च 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है।

वैकेंसी डिटेल

बता दें, पंजाब पुलिस में निकली कांस्टेबल भर्ती के जरिए कुल 3298 पदों को भरा जाएगा। इसके अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट पुलिस कैडर में 2,522 पद और आर्म्ड पुलिस कैडर में 776 पद शामिल हैं।

अगर इस पदों के लिए सैलरी की बात करें तो पंजाब पुलिस में एक कांस्टेबल को शुरूआत में 19900 रुपये प्रति माह सैलरी मिलती है, जो धीरे-धीरे समय के साथ बढ़ जाती है।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती प्रक्रिया में भाग के इच्छुक कैंडिडेट्स के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना चाहिए। साथ ही  10वीं कक्षा समकक्ष परीक्षा पंजाबी (कंपल्सरी या इलेक्टिव) सब्जेक्ट के साथ पास होना अनिवार्य है। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

उम्र की बात करें तो उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 28 साल रखी गई है। इसके अलावा रिजर्वेशन कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए उम्र में विशेष छूट का भी प्रावधान है।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करना अनिवार्य है। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 1200 रुपये और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (सभी राज्य), ईडब्ल्यूएस और पिछड़ा वर्ग के लिए 700 रुपए निर्धारित किया गया है। वहीं, पंजाब राज्य के पूर्व सैनिक/ पूर्व सैनिकों के वंशज को 500 रुपए देने होंगे। 

सेलेक्शन प्रोसेस

कॉन्सटेबल भर्ती में चयन के लिए आवेदनकर्ताओं को सबसे पहले कॉमन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में शामिल होना होगा। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जायेगा। सभी प्रक्रियाओं में पास होने वाले अभ्यर्थियों का चयन ही अंतिम लिस्ट में किया जाएगा।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

  • फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले वेबसाइट punjabpolice.gov. in पर जाना होगा।
  • यहां होम पेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर जाएं, जहां भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • पंजीकरण पूरा करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें और फिर उसे सबमिट कर दें। 
  • अंत में कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करनी होगी।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
pdf
Punjab Police Constable Sarkari Naukri DetailsPreview

ये भी पढ़ें:  Israel Iran War: छात्र, श्रद्धालु और बिजनेसमैन... ईरान में 9000 भारतीय फंसे हुए हैं, वो किस हालत में हैं, कैसे वापस आएंगे? MEA ने दिया जवाब 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 12 March 2026 at 17:59 IST