अपडेटेड 21 February 2026 at 20:06 IST
Sarkari Naukri 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका, UPSC ने सहायक कमांडेंट के 349 पदों पर निकाली भर्ती
Sarkari Naukri 2026: UPSC ने CAPF AC भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 से ही शुरू कर दी है। इस साल कुल मिलाकर 349 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके लिए ग्रेजुएट युवा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2026: देश सेवा का जज्बा लेकर एक अधिकारी के रूप में अर्धसैनिक बलों का हिस्सा बनने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है। संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में सहायक कमांडेंट (Assistant Commandant) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
349 पदों पर होगी भर्ती
इस वर्ष कुल 349 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसमें BSF, CRPF, CISF, ITBP और SSB जैसे प्रतिष्ठित बल शामिल हैं। आवेदन की प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 से ही शुरू हो चुकी है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को बिना देरी के तुरंत अप्लाई कर देना चाहिए।
किस बल में कितने पद?
कुल मिलाकर 349 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। UPSC द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार, अलग-अलग बलों में पदों की संख्या भिन्न है।
- BSF (सीमा सुरक्षा बल): 108 पद
- CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल): 106 पद
- CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल): 70 पद
- SSB (सशस्त्र सीमा बल): 53 पद
- ITBP (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस): 12 पद
कौन दे सकता है परीक्षा?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणियों (SC/ST के लिए 5 वर्ष और OBC के लिए 3 वर्ष) को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन की अंतिम तिथि और परीक्षा तिथि
इच्छुक उम्मीदवार 12 मार्च 2026 (शाम 6:00 बजे तक) अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इसकी लिखित परीक्षा 19 जुलाई 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
इन पदो पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में तीन चरण होते हैं। सबसे पहले लिखित परीक्षा (पेपर 1 और पेपर 2) शामिल होंगे। उसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), मेडिकल परीक्षण और इंटरव्यू/पर्सनैलिटी टेस्ट की प्रक्रिया से गुजरना होगा।
अगर आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 200 रु. है, जबकि महिलाओं और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है।
कैसे करें आवेदन?
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर 'One Time Registration' (OTR) पूरा करना होगा।
- यदि आप पहले से रजिस्टर्ड हैं, तो सीधे लॉग इन करके फॉर्म भर सकते हैं।
- Common Application Form (CAF) भरें और आवश्यक व्यक्तिगत और एजुकेशनल डिटेल दर्ज करें।
- फॉर्म भरते समय फोटो, सिग्नेचर और फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) को सही साइज में अपलोड करना अनिवार्य है।
- परीक्षा-विशिष्ट मॉड्यूल (Exam-specific modules) में परीक्षा केंद्र का चयन करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
- ध्यान दें कि सभी विवरण जांचकर ही फॉर्म सबमिट करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद सुधार के लिए 13 मार्च से 19 मार्च 2026 तक 'करेक्शन विंडो' खुली रहेगी।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 21 February 2026 at 20:06 IST