Sarkari Naukri 2026: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, इस राज्य में कॉन्स्टेबल और फायरमैन की 984 पदों पर होंगी भर्तियां

Sarkari Naukri 2026: APSSB ने कॉन्स्टेबल, फायरमैन और स्पेशल टाइगर गार्ड के 984 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

Follow :  
×

Share


Sarkari Naukri APSSB Bharti 2026 | Image: Sarkari Naukri APSSB Bharti 2026

Sarkari Naukri 2026: अगर आप केवल 10वीं पास हैं और खाकी वर्दी पहनने का सपना देख रहे हैं, तो अरुणाचल प्रदेश स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (APSSB) आपके लिए एक शानदार अवसर लेकर आया है। ईटानगर स्थित बोर्ड ने कॉन्स्टेबल, फायरमैन और स्पेशल टाइगर गार्ड जैसे विभिन्न पदों पर 'स्पेशल रीक्रूटमेंट ड्राइव' के तहत 900 से अधिक रिक्तियों का एलान किया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते आवेदन पूरा कर लें।

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 23 मार्च 2026 (सुबह 11 बजे)
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 10 अप्रैल 2026 (शाम 3 बजे तक)
  • संभावित लिखित परीक्षा: 10 मई 2026
  • फिजिकल टेस्ट (PET/PST): 25 मई 2026 से शुरू

वैकेंसी डिटेल्स 

अरुणाचल प्रदेश स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (APSSB) के माध्यम से कुल 984 रिक्त पदों को भरा जाना है। इसमें सबसे अधिक नियुक्तियां कॉन्स्टेबल (IRBn) के लिए की जा रही हैं, जिसके अंतर्गत पुलिस मुख्यालय (PHQ) में कुल 236 पद रिक्त हैं। इसके अलावा पर्यावरण और वन विभाग के तहत स्पेशल टाइगर गार्ड (STPF) के 243 पदों पर भर्ती निकाली गई है। भर्ती प्रक्रिया में सिविल पुलिस में महिला कॉन्स्टेबल के 170 पद आरक्षित किए गए हैं। 

वहीं, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज विभाग में 73 पुरुष कॉन्स्टेबल (सिविल पुलिस) की भर्ती की जाएगी। इसके अतिरिक्त, पुलिस मुख्यालय में कॉन्स्टेबल बैंड/बगलर (IRBn) के 46 पद और अन्य तकनीकी श्रेणियों के पदों को मिलाकर कुल रिक्तियों की संख्या 900 के पार पहुंचती है, जो 10वीं पास युवाओं के लिए वर्दी पहनने का एक बड़ा अवसर है। 

क्या होनी चाहिए योग्यता?

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। वहीं, बैंड/बगलर पदों के लिए संबंधित वाद्य यंत्र बजाने का ज्ञान होना चाहिए।
आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 22 से 32 वर्ष (पदानुसार)। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

सैलरी और चयन प्रक्रिया

चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-03 के तहत 21,700 रु. से 69,100 रु. प्रति माह तक सैलरी मिलेगी। चयन के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा (Objective Type), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST), ट्रेड टेस्ट (केवल बैंड/बगलर के लिए), मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से गुजरना होगा। 

वहीं, सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये और APST उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये तय किया गया है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को apssb.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा, फोटो-साइन अपलोड करने होंगे और फीस जमा कर फॉर्म का प्रिंट आउट लेना होगा।

pdf
APSSB Constable Recruitment 2026Preview

ये भी पढ़ें:  Kerala Assembly Election 2026: धोती पहनी, ड्रम बजाया... केरल में अलग अंदाज में नजर आए PM मोदी, LDF-UDF पर क्या बोले?

Published By : Shashank Kumar

पब्लिश्ड 29 March 2026 at 16:53 IST