RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी; लड़कियों ने मारी बाजी; यहां देखें टॉपर लिस्ट

Rajasthan 12th Board Result: RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 इस साल छात्रों के लिए खुशखबरी लेकर आया है। रिकॉर्ड तोड़ पास प्रतिशत और अच्छे प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया है कि छात्रों ने इस बार कड़ी मेहनत की है।

Follow :  
×

Share


RBSE 12th Result 2026 Declared | Image: AI

RBSE 12th Result 2026 Declared: राजस्थान के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट 31 मार्च 2026 को जारी कर दिया है। छात्र अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं।

इस साल का पास प्रतिशत क्या है?

इस बार राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट काफी शानदार रहा है और पास प्रतिशत ने नया रिकॉर्ड बनाया है:

  • Arts: 97.54%
  • Science: 96.23%
  • Commerce: 93.64%

वहीं, साइंस स्ट्रीम में भी करीब 97.52% छात्र पास हुए हैं, जो काफी शानदार प्रदर्शन माना जा रहा है।

कितने छात्रों ने दी परीक्षा?

इस साल लगभग 8.5 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया गया। वहीं करीब 8.2 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इसके अलावा आर्ट्स में सबसे ज्यादा करीब 6 लाख छात्रों ने परीक्षा दी। साइंस में करीब 2.3 लाख और कॉमर्स में 30 हजार से ज्यादा छात्र मौजूद थे। कुल 1,46,044 छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन हासिल किया, जिसमें 98,636 लड़कियां शामिल हैं।

कब हुई थी परीक्षा?

RBSE 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

  • RBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। (rajresults.nic.in or rajeduboard.rajasthan.gov.in.)
  • “Senior Secondary Result 2026” लिंक पर क्लिक करें। 
  • अपना Roll Number डालें। 
  • “Submit” बटन दबाएं।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा। 
  • मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

पास होने के नियम

हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी हैं।  थ्योरी और प्रैक्टिकल वाले विषयों में दोनों में अलग-अलग 33% लाना जरूरी है। RBSE में 9-पॉइंट ग्रेडिंग सिस्टम लागू होता है।  

स्क्रूटनी और सप्लीमेंट्री एग्जाम

  • अगर कोई छात्र अपने नंबर से संतुष्ट नहीं है, तो वह री-चेकिंग यानी Scrutiny के लिए आवेदन कर सकता है।
  • एक या दो विषय में फेल होने वाले छात्र सप्लीमेंट्री एग्जाम दे सकते हैं
  • इन परीक्षाओं की तारीख जल्द जारी की जाएगी

RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 इस साल छात्रों के लिए खुशखबरी लेकर आया है। रिकॉर्ड तोड़ पास प्रतिशत और अच्छे प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया है कि छात्रों ने इस बार कड़ी मेहनत की है।

यह जरूर पढ़ें: Bank Holiday: महावीर जयंती, गुड फ्राइडे से लेकर इस हफ्ते बैंक में रहेगी लंबी छुट्टी, ब्रांच विजिट करने से पहले यहां चेक करें पूरी LIST

 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 31 March 2026 at 11:13 IST