NEET UG 2026 Exam Cancelled: घबराएं नहीं छात्र! NTA ने बताया- नीट के लिए दोबारा नहीं भरना होगा फॉर्म, कब होगी परीक्षा?

NEET UG 2026 Exam Cancelled: NTA ने NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई को रद्द कर पुनः आयोजित करने का निर्णय लिया है। हालांकि छात्रों को इसके लिए फिर से रजिस्ट्रेशन या फीस जमा करने की जरूरत नहीं होगी।

Follow :  
×

Share


NEET UG 2026 Exam Cancelled | Image: Republic

NEET UG 2026 Exam Cancelled: देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। भारत सरकार की मंजूरी के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET UG 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है। अब यह परीक्षा नई तारीखों पर दोबारा आयोजित की जाएगी।

हालांकि परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता बढ़ गई थी, लेकिन NTA ने साफ कर दिया है कि उम्मीदवारों को दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। पहले से किया गया रजिस्ट्रेशन और चुने गए परीक्षा केंद्र ही मान्य रहेंगे।

दोबारा नहीं भरना होगा फॉर्म

NTA ने छात्रों से कहा है कि उन्हें घबरानें की जरूरत नहीं हैं, साथ हीं एजेंसी ने स्पष्ट किया है- 

  • छात्रों को नया रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा।
  • दोबारा एग्जाम फीस नहीं देनी होगी।
  • पहले जमा की गई फीस वापस की जाएगी।
  • पुराने आवेदन डेटा के आधार पर ही री-एग्जाम कराया जाएगा।
  • एजेंसी ने कहा कि नई परीक्षा की तारीख, एडमिट कार्ड और शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। 

क्यों रद्द हुई NEET UG 2026 परीक्षा?

सरकार ने NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और आरोपों की जांच के लिए मामला CBI को सौंप दिया है। NTA ने कहा कि परीक्षा की विश्वसनीयता बनाए रखने और छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। एजेंसी जांच में पूरा सहयोग करेगी और सभी रिकॉर्ड एवं जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराएगी।

दुनिया की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक

बता दें, NEET UG देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा मानी जाती है। इसके जरिए MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BUMS और अन्य मेडिकल कोर्सों में दाखिला मिलता है।

इस साल परीक्षा से जुड़े बड़े आंकड़े- 

  • परीक्षा तिथि: 3 मई 2026
  • कुल उम्मीदवार: लगभग 22.79 लाख
  • परीक्षा केंद्र: 5,432
  • भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में परीक्षा
  • 6,000 से ज्यादा ऑब्जर्वर तैनात
  • 2 लाख से अधिक स्टाफ ड्यूटी पर मौजूद

छात्रों से क्या कहा गया?

NTA ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अपुष्ट खबरों पर भरोसा न करें। सभी अपडेट केवल आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन के जरिए जारी किए जाएंगे। आधिकारिक जानकारी के लिए छात्र NTA Official Website या NEET Official Website पर नजर बनाए रखें। 

इसके लिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि अपना एप्लिकेशन नंबर और लॉगिन डिटेल सुरक्षित रखें। साथ ही आधिकारिक नोटिस नियमित रूप से चेक करते रहें। इसके अलावा फर्जी मैसेज, वायरल पोस्ट और अफवाहों से बचें व अपनी पढ़ाई जारी रखें, क्योंकि परीक्षा जल्द दोबारा आयोजित की जाएगी। 

ये भी पढ़ें:  Aadhaar Card को लेकर फैली अफवाह पर सरकार ने दी सफाई, QR Code Only फॉर्मेट की खबर निकली गलत, जानें पूरा मामला 

Published By : Shashank Kumar

पब्लिश्ड 12 May 2026 at 14:10 IST