NEET PG 2026 EXAM आज, सुबह 9 से दोपहर 12.30 बजे तक होगी परीक्षा; देश भर के सभी सेंटर पर कड़ी निगरानी

देशभर में आज NEET PG 2026 की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस बार सिंगल शिफ्ट में परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है। परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू हो गई जो दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी।

 
Follow :
NEET PG 2026 EXAM आज | Image: ANI (file photo)

NEET PG 2026 की परीक्षा आज देशभर में आयोजित की जा रही है। परीक्षा के सुचारू, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष आयोजन के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। परीक्षा केंद्रों पर भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इस बार एक ही पाली (सिंगल शिफ्ट) में परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है। परीक्षा सुबह 9:00 बजे शुरू हो चुकी है और दोपहर 12:30 बजे समाप्त होगी।

परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित (CBT) है। NBEMS पहले ही परीक्षा को लेकर सख्त ड्रेस कोड और प्रतिबंधित सामानों की गाइडलाइन जारी की है। परीक्षा केंद्र में मोबाइल, गहने, स्मार्टवॉच व पर्स जैसी वस्तुएं सख्त वर्जित हैं। परीक्षा का आयोजन नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज द्वारा कराया जा रहा है।

NEET PG परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

परीक्षा केंद्रों पर भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है, जिससे परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर के दायरे में भीड़ जमा होने पर रोक लगाई गई है। परीक्षा केंद्रों में सिर्फ परीक्षा से संबंधित अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति है। अन्य लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह पाबंदी है।

August 30, 2026

परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी

प्रशासन परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की अनुचित सहायता उपलब्ध कराने वाली गतिविधियों पर भी नजर रखे हुए है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और कदाचार की किसी भी संभावना को पूरी तरह रोकना है।सुबह से ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर नजर आए। परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों की कड़ी जांच के बाद अंदर भेजा गया। मुख्य द्वार पर हैंड-हेल्ड मेटल डिटेक्टर द्वारा अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई।

August 30, 2026

यह भी पढ़ें:  'सभी रास्ते ईश्वर की तरफ जाते हैं...': न्यूयॉर्क से मोहन भागवत का संदेश

 

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 30 August 2026 at 09:51 IST