JEE Advanced Result: जेईई एडवांस्ड 2026 का रिजल्ट जारी, शुभम कुमार बने ऑल इंडिया टॉपर; फिर दिखा कोचिंग सिटी कोटा का दबदबा

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की ने जेईई एडवांस्ड 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। शुभम कुमार बने ऑल इंडिया टॉपर बने हैं। यहां जानें छात्र कहां देख सकते हैं अपना रिजल्ट

 
Follow :
जेईई एडवांस्ड 2026 का रिजल्ट जारी | Image: Republic

देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की की ओर से JEE Advanced 2026 का परिणाम सोमवार, 1 जून को जारी कर दिया गया। आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर रिजल्ट जारी किया गया है। कोटा कोचिंग संस्थान के छात्र शुभम कुमार ऑल इंडिया टॉपर बने हैं।

परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर अपना रिजल्ट जारी किया गया है। IIT दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक लाकर पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। रिजल्ट के साथ-साथ JEE Advanced 2026 के कटऑफ भी जारी कर दी गई है। इस बार करीब 56,000 छात्रों ने परीक्षा में क्वालिफाई किया है। 

शुभम कुमार बने ऑल इंडिया टॉपर बने

IIT रुड़की ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि इस साल की परीक्षा में कुल पात्र उम्मीदवारों में से शुभम कुमार ने सर्वोच्च अंक प्राप्त किए। उनका चयन आईआईटी के शीर्ष ब्रांचेस के लिए किया जाएगा। कोटा कोचिंग संस्थान के छात्र शुभम ने 330 अंक हासिल किए हैं। वहीं लड़कियों में आरोही देशपांडे ने पहला स्थान हासिल किया है।

कोचिंग सिटी कोटा का दिखा दबदबा 

परिणाम जारी होने के साथ ही एक बार फिर कोचिंग सिटी कोटा का दबदबा दिखा। कोटा कोचिंग के शुभम कुमार ऑल इंडिया टॉपर बनकर (AIR) 1 हासिल किया है तो उनके ही दोस्त ने AIR-2 हासिल की है। शुभम के दोस्त कबीर ने 329 अंक के साथ ऑल इंडिया रैंक-2 पर कब्जा जमाया है। कबीर में कोटा कोचिंग की हा ही छात्र है। वहीं, लड़कियों में दिल्ली जोन की आरोही देशपांडे ने 280 अंकों के साथ AIR 77 हासिल की है। 

यहां छात्र देख सकते हैं अपना परिणाम

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने रोल नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके अपना स्कोर और रैंक देख सकते हैं। रिजल्ट JEE एडवांस्ड आधिकारिक वेबसाइट https://jeeadv.ac.in और डायरेक्ट लिंक से https://cdata.jeeadv.ac.in/result2026 से डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट के साथ ही काउंसलिंग शुरू

JEE Advanced 2026 के रिजल्ट के साथ ही संयुक्त सीट आवंटन प्रक्रिया (JoSAA) की काउंसलिंग भी शुरू हो गई है। सफल उम्मीदवार अब अपनी पसंद के अनुसार विभिन्न आईआईटी, एनआईटी और अन्य टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में सीट के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: नहीं रहीं दिग्गज गायिका सुमन कल्यापुरी, 89 साल की उम्र में निधन

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 1 June 2026 at 08:32 IST