ICSE 10th Result 2026 OUT: ICSE 10वीं का रिजल्ट जारी, सबसे पहले यहां देखें अपना स्कोरकार्ड; एक क्लिक में करें डाउनलोड

ICSE 10th Result 2026 OUT: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने आज सुबह 11:00 बजे ICSE कक्षा 10वीं के परिणाम आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Follow :  
×

Share


ICSE 10th Result 2026 OUT | Image: ANI

ICSE 10th Result 2026 OUT: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है। बोर्ड ने आज सुबह ठीक 11:00 बजे ICSE कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी सफलता की जांच कर सकते हैं।
बोर्ड ने पहले ही ICSE 10th Result 2026 Date and Time की घोषणा कर दी थी, जिससे छात्रों को अपने क्रेडेंशियल्स के साथ तैयार रहने का पर्याप्त समय मिल गया। यदि आप भी अपना परिणाम देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

रिजल्ट देखने के लिए आवश्यक जानकारी

ऑनलाइन पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए छात्रों को इन चीजों को फॉलो करने की जरूरत है। 

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले results.cisce.org पर विजिट करें।
  • होमपेज पर उपलब्ध 'Drop-down' मेनू से अपनी परीक्षा श्रेणी (ICSE) का चयन करें।
  • अपना यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद Show Result बटन पर क्लिक करें।
  • आपका डिजिटल स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट जरूर ले लें।

रीचेकिंग और री-इवोल्यूशन

अपनी कॉपियों की रीचेकिंग के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 मई से 4 मई 2026 तक चलेगी। इसके नतीजे जून की शुरुआत में घोषित कर दिए जाएंगे। 
यदि आप रीचेकिंग के नतीजों से भी संतुष्ट नहीं होते हैं, तो आपको पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) का विकल्प भी मिलेगा। इसके लिए खिड़की केवल तीन दिनों के लिए खुलेगी। पुनर्मूल्यांकन के परिणाम जून के अंत या जुलाई की शुरुआत तक जारी होने की उम्मीद है।

Improvement Exams की महत्वपूर्ण तिथियां

जो छात्र अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे सुधार परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
पंजीकरण की तारीख- 8 मई से 14 मई 2026 तक है। 
परीक्षा की शुरुआत- 15 जून 2026 से।
नतीजे- जुलाई के महीने में घोषित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - Rule Change 1 May 2026: सिलेंडर की कीमत से लेकर क्रेडिट कार्ड तक...1 मई से बदल जाएंगे ये 5 नियम, जान लें नहीं तो फंस जाएंगे जरूरी काम

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 30 April 2026 at 11:52 IST