CBSE Board Exam 2027: कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरा शेड्यूल

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी और सभी पेपर सुबह 10:30 बजे से आयोजित किए जाएंगे।

 
Follow :
CBSE Board Exam 2027: कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरा शेड्यूल | Image: ANI

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आगामी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। दोनों कक्षाओं की मुख्य परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होने जा रही हैं। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सभी परीक्षाएं निर्धारित समय सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी। परीक्षा शुरू होने से लगभग 101 दिन पहले शेड्यूल आने से छात्रों को अपनी तैयारी को बेहतर दिशा देने का पर्याप्त समय मिल गया है।

विषयों का कॉम्बिनेशन

इस साल 10वीं कक्षा के छात्र कुल 83 विषयों और 12वीं कक्षा के छात्र 121 विषयों की परीक्षाओं में शामिल होंगे। डेटशीट तैयार करते समय बोर्ड ने छात्रों के विषयों के कॉम्बिनेशन का विशेष ध्यान रखा है। किसी भी छात्र के दो पसंदीदा विषयों की परीक्षाएं एक ही दिन न टकराएं, इसके लिए 40,000 से अधिक विभिन्न सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन का बारीकी से अध्ययन कर यह शेड्यूल तैयार किया गया है।

शेड्यूल तैयार करने में किन बातों का रखा गया ध्यान?

छात्रों की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए सीबीएसई ने परीक्षा कार्यक्रम तय करते समय निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया है।
जिन विषयों को छात्र आमतौर पर एक साथ चुनते हैं, उनके प्रश्नपत्रों के बीच पर्याप्त गैप (अंतर) रखा गया है ताकि रिवीजन का समय मिल सके।
12वीं कक्षा के छात्रों के लिए आयोजित होने वाली प्रमुख राष्ट्रीय एंट्रेंस परीक्षाओं की संभावित तिथियों को भी ध्यान में रखा गया है।
हर परीक्षा केंद्र पर एक ही दिन में बैठने वाले विद्यार्थियों की संख्या को संतुलित किया गया है।
ऐसा शेड्यूल बनाया गया है जिससे स्कूलों में शिक्षकों की लंबे समय तक अनुपस्थिति न हो और शैक्षणिक कार्य प्रभावित न हो।

परीक्षा का समय और आगे की तैयारी

सीबीएसई के हालिया नोटिस के अनुसार, 10वीं और 12वीं कक्षाओं के सभी पेपर सुबह 10:30 बजे से आयोजित किए जाएंगे। यह पूरा शेड्यूल स्कूलों द्वारा जमा किए गए छात्रों के विषय डेटा के आधार पर पूरी सावधानी से डिजाइन किया गया है। समय रहते डेटशीट सामने आ जाने से छात्र अब तनावमुक्त होकर अपनी बोर्ड परीक्षाओं की सुनियोजित तैयारी में जुट सकते हैं।

ये भी पढ़ें - Diwali Maa Lakshmi Bhog 2026: दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को जरूर लगाएं इन चीजों का भोग, घर में होगी बरकत, आएगी सुख-समृद्धि

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 6 November 2026 at 21:23 IST