CBSE Board 12th Result 2026: आज जारी हो सकता है CBSE बोर्ड 12वीं का रिजल्ट! DigiLocker पर आया नया अपडेट, ऐसे देखें स्कोरकार्ड
CBSE Board 12th Result 2026 Update: CBSE कक्षा 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। DigiLocker पर “Coming Soon” अपडेट आने के बाद रिजल्ट आज जारी होने की संभावना बढ़ गई है।
CBSE Board 12th Result 2026 Update: देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) किसी भी समय कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है। DigiLocker पर “CBSE Class 12th Results 2026 Coming Soon” का अपडेट दिखाई देने के बाद छात्रों और अभिभावकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।
हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्ट जारी होने की आधिकारिक तारीख और समय घोषित नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि आज या अगले 24 घंटे के भीतर नतीजे जारी हो सकते हैं।
DigiLocker पर आया ‘Coming Soon’ अपडेट
DigiLocker पर CBSE 12th Result 2026 Coming Soon का मैसेज दिखाई दे रहा है। आमतौर पर बोर्ड रिजल्ट जारी होने से कुछ समय पहले DigiLocker पर ऐसा अपडेट देता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होगा।
इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट और DigiLocker के जरिए अपनी मार्कशीट देख सकेंगे।
ऑफिशियल वेबसाइट्स-
- results.cbse.nic.in
- cbseresults.nic.in
- cbse.gov.in
- digilocker.gov.in
रोल नंबर से ऐसे चेक करें रिजल्ट
वहीं रोल नंबर से रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर “CBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें। यहां अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि डाल कर सबमिट करें। इसके बा आपको अपना रिजल्ट स्कोरकार्ड सहित दिखने लगेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि मार्कशीट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
- DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें।
- मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें।
- “Education” या “CBSE Results” सेक्शन में जाएं।
- “CBSE Class 12th Marksheet 2026” पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स भरें।
- Submit करते ही डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
SMS और IVRS से भी देख सकेंगे रिजल्ट
यदि आपका इंटरनेट स्लो है तो उस स्थिति में छात्र SMS और IVRS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। SMS से रिजल्ट चेक करने के लिए आप मैसेज बॉक्स में टाइप करें: CBSE12 <रोल नंबर> <स्कूल नंबर> <सेंटर नंबर> और इसे 7738299899 पर भेज दें।
वहीं IVRS नंबर के जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है। इसके लिए दिल्ली के छात्र 24300699 नंबर का यूज करें। वहीं अन्य राज्यों के छात्रों के लिए 011-24300699 नंबर है।
पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी?
CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में थ्योरी और प्रैक्टिकल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी होगा। लेकिन, अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा देकर पास होने का मौका पा सकता है। कंपार्टमेंट परीक्षा के आवेदन रिजल्ट जारी होने के बाद शुरू होंगे।
पब्लिश्ड 12 May 2026 at 09:00 IST