CBSE 12th Result 2026: इंतजार खत्म'...जल्द आने वाला है CBSE 12वीं का रिजल्ट, डिजीलॉकर और UMANG ऐप पर एक्टिव होगा लिंक; यहां पढ़ें

CBSE 12th Result 2026 Today: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) मई 2026 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में परिणाम घोषित कर सकता है। बोर्ड आमतौर पर दोपहर के समय अपनी वेबसाइट अपडेट करता है। आइए जानते हैं कि लेटेस्ट अपडेट क्या है?

Follow :  
×

Share


UP Board Result 2026 Updates | Image: ANI

CBSE 12th Result 2026 Today: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 12वीं कक्षा के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। साल 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए छात्रों का इंतजार अब किसी भी क्षण खत्म हो सकता है। ताजा अपडेट्स के अनुसार, CBSE 12वीं का रिजल्ट (CBSE 12th Result 2026) आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी जल्द ही उपलब्ध होने वाला है।

कब घोषित होंगे नतीजे?

CBSE ने फिलहाल रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन सूत्रों और पिछले रुझानों के अनुसार, परिणाम अप्रैल के आखिरी हफ्ते या मई के पहले सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। गौरतलब है कि इस साल परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल, 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। मूल्यांकन प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है, जिससे यह साफ है कि छात्रों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

इन वेबसाइटों पर देख सकेंगे रिजल्ट

cbse.gov.in
results.cbse.nic.in
cbseresults.nic.in

डिजीलॉकर (DigiLocker) और UMANG ऐप पर भी उपलब्ध होगा लिंक

अक्सर भारी ट्रैफिक के कारण रिजल्ट के समय बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो जाती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए CBSE ने छात्रों को डिजिटल विकल्पों के उपयोग की सलाह दी है।

DigiLocker से छात्र अपने आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर के जरिए डिजीलॉकर पर लॉग इन कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा स्कूलों को एक 6-अंकों का सिक्योरिटी पिन भी दिया जाता है, जिसकी मदद से छात्र अपनी मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
उमंग ऐप पर 'CBSE' सेक्शन में जाकर छात्र अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर सीधे अपना परिणाम देख सकते हैं।

रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

अपना स्कोरकार्ड चेक करने के लिए छात्र अपने एडमिट कार्ड (Admit Card) को संभाल कर रखें। आपको निम्नलिखित विवरणों की आवश्यकता होगी:

रोल नंबर (Roll Number)
स्कूल नंबर (School Number)
एडमिट कार्ड आईडी (Admit Card ID)

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

CBSE के नियमों के अनुसार, 12वीं कक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय (थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों) में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें - Weather: समय से पहले दिल्ली बनी 'भट्ठी',अप्रैल में ही जून जैसा एहसास; उमस ने बढ़ाई परेशानी तो इन राज्यों में IMD जारी किया बारिश का अलर्ट 

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 21 April 2026 at 11:00 IST